ज़िला
मंडी अटेली | बिहाली में अंबेडकर जयंती समारोह : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई
अटेली के गांव बिहाली में डॉ. भीमराव अंबेडकर मंच द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य उच्चतर शिक्षा विभाग के डॉ. शिवताज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर बाबा साहब के विचारों पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मिशनरी गायकों ने भजनों के माध्यम से बाबा साहब के संघर्ष, दर्शन और उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि डॉ. शिवताज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक वर्ग के नेता नहीं थे, बल्कि उन्होंने पूरे समाज के कल्याण और समानता स्थापित करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने न केवल सामाजिक न्याय की नींव रखी, बल्कि अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और रिजर्व बैंक जैसी संस्थाओं की अवधारणा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि जब समाज का चिंतनशील वर्ग बाबा साहब के विचारों को पढ़कर अपने जीवन में अपनाता है, तो समाज में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
इस अवसर पर रिटायर्ड डीईओ धर्मवीर, रिटायर्ड हेडमास्टर सुंदरलाल, रिटायर्ड प्रिंसिपल अशोक यादव, रिटायर्ड डीएसपी देवेंद्र, भीम सिंह सुठवाल, डॉ. इंद्राज, प्रमोद कटारिया, डॉ. जितेंद्र पाल, सुरेंद्र मास्टर, सीताराम सरपंच, रविंद्र कालिया, पूर्व सरपंच रोहतास, रामावतार, रामपत, हंसराज, भगत सिंह, सुरेंद्र बाबू, अनिल बागोतिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अटेली | राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने पक्षियों के लिए लगाए पानी के सिकोरे : लोगों से भी की सहयोग की अपील
अटेली | गौसेवक महिपाल सिंह खरब सम्मानित : जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करने पर छात्रा हिमांशी का भी हुआ अभिनंदन
अटेली। बिजली समस्याओं को लेकर 15 जून को आक्रोश प्रदर्शन : उपभोक्ता मंच ने लोगों से की शामिल होने की अपील
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल7 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल3 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल22 hours agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग