ज़िला
फतेहाबाद। दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से मां की मौत, बेटी घायल | परिजनों ने जताई रंजिश की आशंका
फतेहाबाद। शहर के बिगड़ रोड स्थित पायनियर स्कूल के पास मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बनगांव निवासी 86 वर्षीय शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी कांता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कांता देवी, जो मोरीवाला की रहने वाली हैं, अपने मायके आई हुई थीं और दोनों महिलाएं सड़क किनारे रेहड़ी पर सब्जी खरीद रही थीं।

फतेहाबाद। पायनियर स्कूल के पास हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीण
इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं हवा में उछलकर दूर जा गिरीं, वहीं हादसे में रेहड़ी चालक की रेहड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि शांति देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हादसा सामान्य नहीं है और पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर टक्कर मारी गई हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
फतेहाबाद। बीडीपीओ के खिलाफ धरना तीसरे दिन भी जारी : जनप्रतिनिधियों का विरोध तेज, कार्रवाई की मांग
नारनौल। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण : न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने सुविधाओं का लिया जायजा | बच्चों के अधिकारों और देखभाल पर दिए निर्देश
नारनौल। ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत : श्री श्याम मंदिर के पास हादसा, पहचान नहीं | पुलिस ने शुरू की जांच
-
निजामपुर4 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल4 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा4 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल2 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी4 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल2 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद