हरियाणा। आंधी-बारिश का डबल अटैक : 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट । 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

जिला ब्यूरो
|
हरियाणा

हरियाणा। आंधी-बारिश का कहर, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
हरियाणा। आंधी-बारिश का कहर, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

हरियाणा। मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और आंधी-बारिश का असर लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह फरीदाबाद, नारनौल और पलवल में बारिश दर्ज की गई, जबकि सोनीपत, पानीपत, जींद और हिसार समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है।

पिछले दो दिनों में मौसम में आए बदलाव के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 3.7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि तेज आंधी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और हिसार व सिरसा में रात के समय कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।

इसके अलावा कैथल, जींद, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और मौसम खराब रहने का अनुमान है। तापमान की बात करें तो रोहतक में सबसे अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फरीदाबाद में 41.0 डिग्री और नारनौल में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली मंडी। खेड़ी कांटी में हुई बैठक : महाराणा प्रताप जयंती में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय | 10 मई को भोजावास में होगा भव्य आयोजन

Array
|
अटेली मंडी। खेड़ी कांटी गांव में बैठक करते ग्रामीण।
अटेली मंडी। खेड़ी कांटी गांव में बैठक करते ग्रामीण।
अटेली मंडी। खेड़ी कांटी गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर आगामी 10 मई को भोजावास गांव में आयोजित होने वाले वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती समारोह में उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम से भाग लेने का निर्णय लिया। गांव में स्थापित सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिम...
Continue Reading

फतेहाबाद। बीडीपीओ के खिलाफ धरना तीसरे दिन भी जारी : जनप्रतिनिधियों का विरोध तेज, कार्रवाई की मांग

Array
|
फतेहाबाद। बीडीपीओ के खिलाफ धरने पर बैठे पंचायत समिति चेयरपर्सन, सदस्य व सरपंच
फतेहाबाद। बीडीपीओ के खिलाफ धरने पर बैठे पंचायत समिति चेयरपर्सन, सदस्य व सरपंच
फतेहाबाद। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) और जनप्रतिनिधियों के बीच चल रहा विवाद अब गहराता जा रहा है। पंचायत समिति चेयरपर्सन पूजा बरसीन के नेतृत्व में दर्जनों सरपंचों और समिति सदस्यों ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी धरना जारी रखा। प्रदर्शनकारि...
Continue Reading

नारनौल। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण : न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने सुविधाओं का लिया जायजा | बच्चों के अधिकारों और देखभाल पर दिए निर्देश

जिला ब्यूरो
|
नारनौल। बच्चों की प्रगति और उनके सीखने के वातावरण का जायजा लेते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा। साथ में सीजेएम नीलम कुमारी
नारनौल। बच्चों की प्रगति और उनके सीखने के वातावरण का जायजा लेते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा। साथ में सीजेएम नीलम कुमारी
नारनौल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा तथा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने हुड्डा सेक्टर स्थित संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: