ज़िला
महेंद्रगढ़ | देवीलाल पार्क में भीषण आग : सैकड़ों पेड़ जले | फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
महेंद्रगढ़। शहर के ब्रह्मचारी रोड स्थित देवीलाल पार्क में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पार्क में लगे सैकड़ों पेड़ जलकर खाक हो गए, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को और फैलने से रोका जा सका।

देवीलाल पार्क में आग की घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड।
स्थानीय निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह दुकान से लौट रहे थे, तभी उन्होंने पार्क में आग की लपटें देखीं। उस समय फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहले से ही मौके पर मौजूद थी और आग बुझाने का कार्य जारी था। उन्होंने बताया कि पार्क में अक्सर कुछ शरारती तत्व बैठते हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं के द्वारा बीड़ी या सिगरेट से आग लगी हो सकती है।
फायर ब्रिगेड अधिकारी विकास के अनुसार, उन्हें करीब 25 मिनट पहले आग लगने की सूचना मिली थी। उस समय उनकी टीम कोथल खुर्द क्षेत्र में एक अन्य आग बुझाने के कार्य में लगी हुई थी, लेकिन सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। गाड़ी में पर्याप्त पानी होने के कारण आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया।
फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। घटना से पार्क में हरियाली को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
नूंह। दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बना हादसों की वजह : यू-टर्न लेते कंटेनर से टकराईं कई गाड़ियां | बड़ा हादसा टला
फतेहाबाद | रतिया में दुकान की छत से गिरकर दुकानदार की मौत : किसी काम से छत पर गया | अचानक बिगड़ा संतुलन | अस्पताल में तोड़ा दम
फरीदाबाद | फर्जी निदेशक बन कंपनी से रुपये 78.50 लाख की साइबर ठगी : पुलिस ने रुपये 58.60 लाख राशि कराई होल्ड | खाताधारक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली1 day agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल