सतनाली  | स्वतंत्रता सेनानी धर्मपाल भालोठिया : ग्रंथावली पुस्तक विमोचन।

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| सतनाली
जन्म शताब्दी समारोह में स्वतंत्रता सेनानी धर्मपाल भालोठिया को श्रद्धांजलि देते अतिथि व ग्रामीण
जन्म शताब्दी समारोह में स्वतंत्रता सेनानी धर्मपाल भालोठिया को श्रद्धांजलि देते अतिथि व ग्रामीण

सतनाली | महेन्द्रगढ़ जिले के गांव ढाणी भालोठिया से स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर भारत के मशहूर गायक एवं आर्य भजनोपदेशक स्वर्गीय श्री धर्मपाल सिंह भालोठिया जी का जन्म शताब्दी समारोह 03 मई को गाँव ढाणी भालोठिया में धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ भालोठिया जी द्वारा लिखित मशहूर भजनों के संग्रह “स्वतंत्रता सेनानी धर्मपाल भालोठिया |

जन्म शताब्दी समारोह में अतिथियों व परिजनों के साथ मंच पर मौजूद गणमान्य लोग

जन्म शताब्दी समारोह में अतिथियों व परिजनों के साथ मंच पर मौजूद गणमान्य लोग |

ग्रंथावली” का भव्य लोकार्पण भी किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि स्वामी सुमेधानंद सरस्वती (पूर्व सांसद, लोकसभा) उपस्थित रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री कंवर सिंह यादव तथा

विशिष्ट अतिथि स्वामी हंसानंद हंस सरस्वती, संस्थापक वैदिक तपस्थली नारनौल का मैं हार्दिक स्वागत करता हूँ। स्वामी जी ने जीवनपर्यन्त वैदिक और आध्यात्मिक प्रचार समाज के उत्थान के लिए किया हैं।

इलाके के दूर-दराज क्षेत्रों से आए हजारों गणमान्य व्यक्तियों भालोठिया जी के जन्म शताब्दी समारोह में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा स्वतंत्रता संग्राम में दिए उनके योगदान और समाज सुधार के लिए किए गए उनके प्रयासों को स्मरण किया। हरियाणा और राजस्थान से आई लगभग 15 भजन मंडलियों ने भालोठिया जी द्वारा रचित भजनों के माध्यम से उपस्थित विशाल जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।

समारोह की संरक्षक श्रीमती सुमित्रा देवी ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि कंवर सिंह यादव विधायक, भागीरथ सिंह शेखावत चेयरमैन (मार्केट कमेटी महेन्द्रगढ़), अशोक कुमार (जिला पार्षद, कादमा),सरपंच सोमवीर (घनासरी),सरपंच प्रमोद (बासड़ी),वीरेन्द्र पहलवान (बडराई),पूर्व सरपंच राजकुमार, नरेश (गोपालवास),योगेश शास्त्री (जिला महामंत्री, भाजपा)एवं समस्त ढाणी भालोठिया के सभी ग्रामवासी तथा सरपंच रणबीर सिंह (सोहड़ी) उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग

विक्रम नेहरा
|
बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग
बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग
सतनाली | हाल ही में हुई बारिश के बाद सतनाली से बास व ढाणा होते हुए राजस्थान के बुहाना क्षेत्र को जोड़ने वाला करीब डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा कच्चा संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। मार्ग पर कई स्थानों पर पानी भर जाने और कीचड़ फैलने से आवागमन प्रभावि...
Continue Reading

सतनाली | बारिश की मार से ढही बीडीपीओ कार्यालय की चारदीवारी : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल | बड़ा हादसा टला

विक्रम नेहरा
|
सतनाली स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में बारिश के बाद गिरी चारदीवारी और क्षतिग्रस्त हुआ सीमेंटेड प्लेटफॉर्म।
सतनाली स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में बारिश के बाद गिरी चारदीवारी और क्षतिग्रस्त हुआ सीमेंटेड प्लेटफॉर्म।
सतनाली | क्षेत्र में हुई बारिश ने एक बार फिर सरकारी भवनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सतनाली स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय परिसर की चारदीवारी का एक बड़ा हिस्सा लगातार हुई वर्षा के बाद अचानक धराशायी हो ...
Continue Reading

सतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी

विक्रम नेहरा
|
सतनाली-महेंद्रगढ़ मार्ग पर आंधी-तूफान के बाद झुका दिशा सूचक बोर्ड।
सतनाली-महेंद्रगढ़ मार्ग पर आंधी-तूफान के बाद झुका दिशा सूचक बोर्ड।
सतनाली | हाल ही में आए तेज आंधी-तूफान के कारण सतनाली-महेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर लगा दिशा सूचक बोर्ड बुरी तरह झुक गया है। बोर्ड के झुक जाने से राहगीरों और वाहन चालकों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से शीघ्र मरम्मत करवा...
Continue Reading
Advertisement

Trending