ज़िला
नारनौल | समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 73 शिकायतें : त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
नारनौल । 4 मई। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान हो रहा है । इसी कड़ी में आज स्थानीय लघु सचिवालय में आयोजित शिविर के दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली ने 73 नागरिकों की समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे।

नारनौल समाधान शिविर डीसी अनुपमा अंजली |
इस मौके पर डीसी ने कहा कि यह मंच नागरिकों की शिकायतों को एक ही छत के नीचे और बेहद कम समय में सुलझाने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना है। यदि कोई मामला ऐसा होता है जिसका समाधान मुख्यालय स्तर पर होना है, तो उसके लिए भी जिला अधिकारी लगातार उच्च अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं ताकि किसी भी काम में अनावश्यक देरी न हो।

नारनौल में समाधान शिविर, डीसी ने सुनीं 73 शिकायतें |
डीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि इन शिविरों की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री स्वयं इनकी प्रगति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री न केवल अधिकारियों से रिपोर्ट लेते हैं, बल्कि आम जनता से भी फीडबैक प्राप्त कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर नागरिक की शिकायत पर निष्पक्ष और जल्द कार्रवाई हो रही है।
इस मौके पर डीएमसी रणवीर सिंह तथा नगराधीश डॉ मंगलसेन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
नारनौल | अवैध हथियार बरामद : आरोपी गिरफ्तार | देशी पिस्टल सहित केशव पुलिस गिरफ्त में
महेंद्रगढ़ | युवा कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे से कांग्रेस में हलचल : विरोध कार्यक्रम को लेकर उठे सवाल | पुनीत बुलान बोले-पार्टी के लिए काम करता रहूंगा
नारनौल | मेडिकल कॉलेज में 93 पदों पर भर्ती : बिना लिखित परीक्षा चयन | सीधे साक्षात्कार का मौका | 22 जून तक आवेदन | युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली6 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली2 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
सतनाली4 hours agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह