नूंह। दहेज की मांग बनी मौत की वजह : नूंह के डिढ़ारा गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत | ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
नूंह के डिढ़ारा गांव में दहेज के लिए विवाहिता की मौत
नूंह के डिढ़ारा गांव में दहेज के लिए विवाहिता की मौत

नूंह। जिले के सदर थाना तावडू क्षेत्र की खोरी कलां चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव डिढ़ारा में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट के बाद जबरन जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के पिता रणबीर, निवासी जनाचौली (पलवल), ने बताया कि वर्ष 2012 में उन्होंने अपनी दोनों बेटियों की शादी पूरे मान-सम्मान और हैसियत के अनुसार दान-दहेज देकर की थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनकी बेटियों को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।

इसको लेकर कई बार पंचायतों से लेकर महिला थाने तक गुहार लगाई गई, मगर आरोपियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों के मुताबिक 3 मई की रात हालात बेहद गंभीर हो गए, जब बड़ी बेटी प्रियंका ने फोन कर सूचना दी कि उसकी बहन पूजा के साथ ससुराल पक्ष ने बेरहमी से मारपीट की है। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक आरोप है कि पूजा को जबरन जहर पिला दिया गया था। गंभीर हालत में उसे तुरंत तावडू के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ती गई। बाद में नल्हड़ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही पूजा ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस नल्हड़ अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सास सावित्री, ससुर आजाद, पति नरेंद्र, देवर बिजेंद्र और ननद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। चौकी खोरी कलां इंचार्ज धर्मेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नलहड़ भेज दिया गया है तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | घोड़ा दौड़ाने नहीं, काम करने आया हूं : सतीश यादव को लक्ष्मण यादव का जवाब | 35 बार विधानसभा में उठाई क्षेत्र की आवाज

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी। भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को रेवाड़ी स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्रामगृह में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने की। बैठक में शहर के सभी...
Continue Reading

नूंह | कुत्ताराज का खौफ : तीन दिन में दर्जनभर लोग बने शिकार | प्रशासनिक दावों की खुली पोल

बबीता वर्मा
|
नूंह। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक अब आम लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घर से बाहर निकलने से पहले भी डरने लगे हैं। शहर की सड़कों पर आवारा कुत्तों का खौफ इस कदर हावी है कि बीते तीन दिनो...
Continue Reading

हरियाणा | विश्व बैंक सहयोग से शुरू होगा जल सुरक्षा कार्यक्रम : हरियाणा में जल संरक्षण और कृषि जल प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हरियाणा जल सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री श्रुति चौधरी।
हरियाणा जल सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री श्रुति चौधरी।
हरियाणा | महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा जल सुरक्षा कार्यक्रम (WSHP) को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागिता की। विश्व बैंक के सहयोग से वर्ष 2026 से 20...
Continue Reading
Advertisement

Trending