ज़िला
नारनौल। खट्टर के जन्मदिन पर हवन-यज्ञ व सवामणी : भाजपा महिला मोर्चा ने किया आयोजन | गौसेवा के साथ की दीर्घायु की कामना
नारनौल। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती सैनी के नेतृत्व में मंगलवार केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर गोपाल गौशाला में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन-यज्ञ कर मंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ से हुई।
जिसमें महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आहुति डालकर देश और प्रदेश की खुशहाली की भी प्रार्थना की। इसके उपरांत गौ माता की सवामणी का आयोजन किया गया, जिसमें गौशाला में मौजूद गायों को हरा चारा और गुड़-चारा खिलाया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती सैनी ने कहा कि हरियाणा में परिवर्तन और विकास की मजबूत नींव रखने वाले मनोहरलाल खट्टर की लंबी उम्र हो। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हरियाणा और देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी और जनहितकारी नीतियों को बढ़ावा मिला है। उनके जन्मदिन पर इस प्रकार के धार्मिक और सेवा कार्य करना भाजपा कार्यकर्ताओं की परंपरा का हिस्सा है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मनोहरलाल के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में देश और प्रदेश के निरंतर विकास की कामना की। इस दौरान गौशाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी भाजपा महिला मोर्चा का आभार व्यक्त किया।
इनकी रही उपस्थिति
इस कार्यक्रम में भारती सैनी के पति संजय सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, बाहुलपुरा सभा के प्रधान जगदीश किंगर, बालकिशन सचदेवा, नारू सचदेवा, पवन अरोड़ा, राजेंद्र अरोड़ा, मदनलाल गोगिया, अमित वधवा, वासुदेव खुराना, सैनी सभा प्रधान बिशन सैनी, बालकिशन सैनी, रामजीलाल सैनी, दौलतराम सैनी, पार्षद सिकंदर, सैनी आश्रम प्रधान धर्मेंद्र गोस्वामी ओमप्रकाश थानेदार, श्लेष शर्मा, पंडित छंगामल, रवि गुप्ता, हेमंत चौबे, प्रदीप गौड़, बेगराज सैनी, माडूराम सैनी, अनिल शर्मा, देवेंद्र कौशिक, जगदीश बौहरा, पार्षद शंकी मित्तल, पार्षद मनोज सैनी, कंवरसिंह सैनी दिल्ली वाले, भीम सैनी, पूर्व पार्षद दिनेश सैनी, मानिसंह सैनी, कुसुम निर्मल, रितु शर्मा, शमी सैनी, योगिता, संतरा सैनी, सुमन सैनी, पार्षद सोनम यादव, प्रीति सैनी, नीतू शर्मा, सोनू सैनी, संतोष देवी सहित महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सफल बनाया।
नारनौल। विश्व योग दिवस पर रेलवे स्टेशन पार्क में वृक्षारोपण अभियान : पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
नारनौल | संत कबीर जयंती का जिला स्तरीय आयोजन : 13 जुलाई को नारनौल में जुटेंगे समाजसेवी व श्रद्धालु | स्लम जागृति समिति मनाएगी स्थापना दिवस
नारनौल। योग से स्वस्थ तन-मन का संदेश : युवा शक्ति फाउंडेशन व माय भारत का संयुक्त आयोजन | युवाओं ने लिया स्वस्थ भारत निर्माण का संकल्प
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
सतनाली1 day agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
सतनाली7 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
सतनाली3 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
अटेली3 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल