ज़िला
फतेहाबाद | 60 किलो डोडापोस्त के साथ पकड़े पंजाब के 2 तस्कर : राजस्थान के नागौर-जोधपुर रोड से बोलेरो में लाए | फतेहाबाद CIA ने पकड़ा
फतेहाबाद | पुलिस की सीआईए टीम ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने राजस्थान सीमा से सटे भट्टूकलां-चौपटा रोड पर नाकेबंदी के दौरान सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप गाड़ी से 60 किलोग्राम 365 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर पंजाब के दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

सीआईए टीम द्वारा 60 किलो डोडापोस्त के साथ पकड़े गए पंजाब के दोनों तस्कर।
आरोपी राजस्थान से डोडापोस्त लेकर पंजाब जा रहे थे। आरोपियों की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के सुक्खा सिंहवाला गांव निवासी बूटा सिंह और बरनाला जिले के पक्खो कलां गांव निवासी जसविंदर के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीम रेलवे स्टेशन भट्टू कलां के पास गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त दोनों आरोपी बोलेरो पिकअप गाड़ी में राजस्थान के नागौर-जोधपुर रोड से भारी मात्रा में डोडा पोस्त भरकर गुप्त रास्तों से होते हुए पंजाब ले जा रहे हैं।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत भट्टू कलां से नाथूसरी चौपटा रोड पर हनुमान मंदिर के पास मजबूत नाकेबंदी कर गाड़ी को रूकवा कर दोनों को काबू कर लिया। नियमानुसार गाड़ी की तलाशी लेने पर तिरपाल व पराली के नीचे छिपाकर रखे गए तीन प्लास्टिक के कट्टे से कुल 60 किलो 365 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
आरोपियों के खिलाफ भट्टू कलां थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15सी-61-85 के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
फरीदाबाद | पानी का बिल भरने के नाम पर 8.53 लाख की साइबर ठगी : साइबर थाना सेंट्रल ने पंजाब से 2 आरोपी दबोचे
फतेहाबाद | महिला क्लीनिक-सब सेंटरों का उद्घाटन हुआ : मंत्री कृष्ण के साथ कांग्रेस MLA भी रहे मौजूद
फतेहाबाद | कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी आज पहुंचेंगे फतेहाबाद : स्वास्थ्य प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ पर रहेंगे मौजूद | रतिया में दुग्गल-जरनैल दोनों की लगाई ड्यूटी
-
नारनौल6 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी7 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी7 hours agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन