नांगल चौधरी | मौसम का तांडव : भयंकर आंधी-तूफान और तेज बारिश से मचा हड़कंप | हाईवे से गांवों तक गिरे पेड़

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी में तेज आंधी-तूफान के बाद हाईवे पर गिरा पेड़
नांगल चौधरी में तेज आंधी-तूफान के बाद हाईवे पर गिरा पेड़

नांगल चौधरी | क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तेज धूल भरी आंधी, गरज-चमक और जबरदस्त बारिश ने कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। भयंकर तूफान के चलते जगह-जगह पेड़-पौधे टूटकर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया।

नांगल चौधरी क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के दौरान सड़क पर गिरा विशाल पेड़।

नांगल चौधरी क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के दौरान सड़क पर गिरा विशाल पेड़।

तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर NH-148 हाईवे पर देखने को मिला, जहां कई बड़े पेड़ टूटकर सड़क के बीचों-बीच आ गिरे। वहीं हाईवे से गांवों की तरफ जाने वाले रास्तों पर भी पेड़ गिरने से आवाजाही प्रभावित रही। कई वाहन चालकों को बीच रास्ते में रुकना पड़ा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आंधी और बारिश के बाद क्षतिग्रस्त टीन शेड और बिखरा सामान।

आंधी और बारिश के बाद क्षतिग्रस्त टीन शेड और बिखरा सामान।

तूफान इतना तेज था कि लोगों का चूल्हा जलाने का ईंधन, लकड़ियां और धांसे भी तेज हवाओं के साथ सड़कों पर आ गए। कई जगह टीन शेड उड़ गए, जबकि खेतों और बागानों में भी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। ग्रामीणों के अनुसार आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि छोटे पेड़ जड़ से उखड़ गए और बड़े पेड़ों की शाखाएं टूटकर इधर-उधर बिखर गईं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | टोल पर हंगामा : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद लगा जाम | माफी के बाद खुला रास्ता

रामपाल फ़ौजी
|
नांगल चौधरी टोल पर ड्राइवर से मारपीट के आरोप, जाम के बाद कर्मचारी ने मांगी माफी
नांगल चौधरी टोल पर ड्राइवर से मारपीट के आरोप, जाम के बाद कर्मचारी ने मांगी माफी
नांगल चौधरी| टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। टोल कर्मचारियों द्वारा एक ड्राइवर के साथ कथित मारपीट के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि गुस्साए ड्राइवरों ने टोल पर जाम लगा दिया। घंटों तक वाहन चालक और आम लोग जाम में फंसे रहे। हैरानी की ब...
Continue Reading

नांगल चौधरी | मौसम ने बदला मिजाज : धूल भरी आंधी से छाया धूल का गुबार

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी के दौरान धूल के गुबार से ढका क्षेत्र और सड़क पर चलते वाहन।
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी के दौरान धूल के गुबार से ढका क्षेत्र और सड़क पर चलते वाहन।
नांगल चौधरी। क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने से तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी के साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी और धूल हवा में उड़ने लगी, जिससे पूरा इलाका धूल के घने गुबार में घिर गया। आसमान में चारों ओर धूल ही धूल दिखाई दी और वातावरण पूरी तरह ...
Continue Reading

नांगल चौधरी। नशा मुक्त अभियान के तहत बिहारीपुर और मौसमपुर में जागरूकता कार्यक्रम : नए कानूनों की भी दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गांव मौसमपुर और बिहारीपुर में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए निरीक्षक शारदा।
गांव मौसमपुर और बिहारीपुर में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए निरीक्षक शारदा।
नांगल चौधरी। जिला पुलिस द्वारा डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत थाना नांगल चौधरी के अंतर्गत आने वाले गांव बिहारीपुर और मौसमपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने बिहारीपुर की धर्मशाला और मौसमपुर की चौपाल में ग्रामीणों से नशे के ...
Continue Reading
Advertisement

Trending