रोहतक | पति और उसकी प्रेमिका पर पत्नी की हत्या का आरोप : रोहतक में महिला का गला घोंटकर मर्डर | शव के पास रातभर रहे दो मासूम बच्चे

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
मृतका की फाइल फोटो
मृतका की फाइल फोटो

रोहतक | एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप महिला के पति और उसकी गलफ्रेंड पर लगा है। आरोप है कि दोनों ने रस्सी से गला घोंट कर इस वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के बाद दोनों महिला की डेडबॉडी घर में ही छोड़कर फरार हो गए।

रात भर महिला के 2 बच्चे उसकी डेडबॉडी के पास ही कमरे में रहे। सुबह होने पर आसपास के लोगों को वारदात का पता चला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

रोहतक की नेहरू कॉलोनी में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और मौके पर जुटे लोग।

रोहतक की नेहरू कॉलोनी में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और मौके पर जुटे लोग।

पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया, जिसने साक्ष्य जुटाए। फिलहाल, पुलिस महिला के पति और उसकी गर्लफ्रेंड की तलाश कर रही है। साथ ही पता किया जा रहा है कि विवाद किस बात पर शुरू हुआ।

मृतका की पहचान करीब 34 वर्षीय चिंकी पत्नी गोविंद निवासी नेहरू कॉलानी के रूप में हुई। चिंकी का पति गोविंद टाटा कंपनी में काम करता है। गुरुवार की रात को गोविंद की प्रेमिका घर पर आई हुई थी। गोविंद और उसकी प्रेमिका के बीच अवैध संबंध होने का पत्नी चिंकी को शक था। इसी को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया।

मृतका के परिवार के मुताबिक, आरोप है कि झगड़े के बाद गोविंद ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने का योजना बनाई, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद दोनों डेडबॉडी को बच्चों के पास कमरे में ही छोड़कर फरार हो गए।

रात भर बच्चे डेडबॉडी के पास ही रहे। शुक्रवार सुबह जब आसपास के लोग गोविंद के घर पहुंचे तो घटना का पता चला तो पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।

गोविंद और मृतका चिंकी के 2 बच्चे है। वारदात के दौरान दोनों बच्चे घर पर ही थे। पुलिस ने दोनों बच्चों से भी बातचीत की है। मां की मौत और पिता के फरार होने से दोनों बच्चे गुमसुम है। वे न तो ज्यादा किसी से बात कर रहे है और ना ही कुछ खा पी रहे है। फिलहाल, दोनों को चिंकी के रिश्तेदारों के सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

सिटी थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें एक महिला की हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। साथ ही पता किया जा रहा है कि जो लड़की रात में गोविंद के साथ थी, वह कौन है और कहां की रहने वाली है। इस पूरे मामले में उसकी भूमिका क्या है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | भाखड़ा-नहर में गिरे युवक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं : फतेहाबाद में कार समेत गिरा था राहुल

राजेश भाम्भू
|
भाखड़ा नहर में डूबे युवक राहुल की फ़ाइल फ़ोटो
भाखड़ा नहर में डूबे युवक राहुल की फ़ाइल फ़ोटो
फतेहाबाद | भूना क्षेत्र के गांव बैजलपुर में भाखड़ा नहर में गिरे 18 वर्षीय युवक राहुल उर्फ धोनी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। युवक की तलाश में परिजन, ग्रामीण और प्रशासन लगातार जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। युवक के नहर में ...
Continue Reading

फरीदाबाद | पानी का बिल भरने के नाम पर 8.53 लाख की साइबर ठगी : साइबर थाना सेंट्रल ने पंजाब से 2 आरोपी दबोचे

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
फरीदाबाद | पानी का बिल भरने के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 27 मई को 2 आरोपितों को कपूरथला पंजाब से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सरबजीत(35) व तरुणधीर(33) वासी जिला कपूरथला पंजाब के रूप में हुई है। जिनको 3 दिन के पुलिस र...
Continue Reading

फतेहाबाद | महिला क्लीनिक-सब सेंटरों का उद्घाटन हुआ : मंत्री कृष्ण के साथ कांग्रेस MLA भी रहे मौजूद

राजेश भाम्भू
|
कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, रतिया विधायक जरनैल सिंह, दुड़ाराम व बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा
कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, रतिया विधायक जरनैल सिंह, दुड़ाराम व बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा
फतेहाबाद | हरियाणा सरकार में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी आज दोपहर बाद फतेहाबाद पहुंचे। उन्होंने यहां स्वास्थ्य विभाग के प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ व शिलान्यास समारोह में बतौर चीफ गेस्ट भाग लिया। इन प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व शुभारंभ पंचकुला...
Continue Reading
Advertisement

Trending