ज़िला
नारनौल | रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी-शरबत की छबील : दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच की सेवा | भीषण गर्मी में यात्रियों को मिली राहत
नारनौल | नौतपा की भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच, नारनौल द्वारा रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर में ठंडे पानी एवं शरबत की छबील लगाकर यात्रियों की सेवा की गई। सुबह 9:15 बजे से शुरू हुए इस सेवा कार्य में स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों, ऑटो चालकों तथा राहगीरों को ठंडा पानी और मीठा शरबत वितरित किया गया।

नारनौल रेलवे स्टेशन छबील सेवा
मंच के प्रधान अशोक कटारिया ने कहा कि नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया है। उन्होंने समाज के लोगों से भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

मंच के उप प्रधान महेश बाखालिया ने बताया कि क्षेत्र में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में समय-समय पर छबील जैसे सेवा कार्य आयोजित किए जाने चाहिए। मंच भविष्य में भी सावन, निर्जला एकादशी तथा गर्मी के अन्य दिनों में इस प्रकार की सेवाएं जारी रखेगा।
सेवा कार्य के दौरान यात्रियों को ठंडा आरओ पानी, शरबत तथा सफर के लिए पानी की बोतलें भी वितरित की गईं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने इस पहल की सराहना करते हुए मंच के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
रेवाड़ी से रिंगस जा रहे श्याम भक्तों ने कहा कि 46 डिग्री तापमान में ठंडा शरबत अमृत के समान लगा और मंच द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। वहीं दिल्ली से आई एक महिला यात्री ने बताया कि इस रेलखंड पर अटेली और नारनौल जैसे कुछ स्टेशनों पर ही इस प्रकार की व्यवस्था देखने को मिलती है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलती है।
इस सेवा कार्य में मनीष कोहली, प्रदीप कुमार, सतीश कुमार, महावीर सिंह, धर्मेंद्र सैनी, रमेश चंद, पवन कुमार, जीतू कोहली, राजू सोनी, विनोद वर्मा, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, विनोद सोनी, राजकुमार, मिंटू तथा रविंदर सहित मंच के अनेक सदस्य सेवा भाव से जुटे रहे।
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करता रहेगा तथा आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा।
नारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
नारनौल। न्यायिक अधिकारियों ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र व नेत्रहीन कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण : सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नारनौल। अटेली और नारनौल में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान : कमांडो व डॉग स्क्वॉड के साथ सार्वजनिक स्थलों की जांच
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी20 hours agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
सतनाली4 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई : बाजार में मचा हड़कंप