ज़िला
अटेली। बिहाली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित : 44 युवाओं ने किया रक्तदान | 57 वर्षीय बाबू प्रहलाद सिंह ने 36वीं बार किया रक्तदान
अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहाली में रविवार को ग्राम पंचायत के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गांव के सरपंच सीताराम यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान कुल 44 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर में सोनी देवी अस्पताल, नीमराना से चिकित्सक नरेश कुमार यादव एवं डॉ. दीपिका विशेष रूप से उपस्थित रहीं। चिकित्सा टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया।
रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष आकर्षण 57 वर्षीय बाबू प्रहलाद सिंह रहे, जिन्होंने 36वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सरपंच सीताराम यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती। रक्तदान करने से मन को संतोष और शरीर को मजबूती मिलती है। उन्होंने युवाओं से समय-समय पर रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है।
शिविर के दौरान तेजपाल पहलवान, घनश्याम, सतेंद्र कुमार, मनोज कुमार, विजय कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार, संदीप कुमार, नीरज कुमार सहित अनेक युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।
अटेली। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का अटेली में प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
अटेली। श्री कृष्ण बाल गोपाल गौशाला बिहाली को मिला नया प्रधान : चौधरी महिपाल सिंह सर्वसम्मति से चुने गए
अटेली | भावुक माहौल में प्राचार्य यशपाल को दी विदाई : विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने नम कर दीं आंखें
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी21 hours agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
सतनाली4 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे
-
नांगल चौधरी7 hours agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान