ज़िला
फतेहाबाद | वोटर लिस्ट की शुद्धिकरण अभियान शुरू : 15 जून से फील्ड में उतरेंगे BLO आदेश जारी
फतेहाबाद | 5 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए 1 जुलाई तक को योग्यता तिथि माना जाएगा। यानी कोई नागरिक 1 जुलाई को 18 साल का होगा, तो वह अपना वोट बनवाकर एसआईआर में शामिल हो सकेगा। एसआईआर अभियान को लेकर डीसी डॉ.विवेक भारती ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि माना गया है। यानी जो नागरिक इस तारीख तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे।
अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना और गलत, डुप्लीकेट या अपात्र नामों को हटाकर मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह केवल नाम काटने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि मतदाता सूची के वैज्ञानिक शुद्धिकरण का अभियान है।
अभियान के तहत 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर एनुमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे और उन्हें वापस एकत्रित करेंगे। इसी दौरान नए मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा तथा निधन, स्थान परिवर्तन या अन्य कारणों से अपात्र हो चुके मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
कार्यक्रम के अनुसार 21 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनके निस्तारण के बाद 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में हमले का आरोपी गिरफ्तार : ट्रैक्टर रुकवा कर लाठियों से किया वार | राहगीरों ने बुलाई पुलिस
चंडीगढ़ | दादरी मेडिकल कॉलेज का नाम होगा राव तुलाराम मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य ढांचे पर 104 करोड़ के कार्य | 766 नई स्वास्थ्य सुविधाओं को मंजूरी
नूंह | जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ : एक तस्कर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल20 hours agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
सतनाली6 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी6 hours agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार