नारनौल | जिला में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं : कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई-डीसी अनूपमा अंजली

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
पेट्रोल डीजल के संबंध में बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
पेट्रोल डीजल के संबंध में बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल | जिलावासियों, किसानों और वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर पैनिक (घबराने) होने की आवश्यकता नहीं है, जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और इसकी प्रतिदिन निर्बाध रूप से आपूर्ति की जा रही है। यह बात उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज लघु सचिवालय में पेट्रोल और डीजल की अनावश्यक बिक्री के संबंध में आयोजित सेल्स ऑफिसर और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी क्षेत्रों में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह से सुचारू रूप से काम कर रही है।

उन्होंने सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अरुण  सैनी को निर्देश दिए कि जिला प्रशासन तेल की जमाखोरी और अवैध बिक्री पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है। यदि कोई भी व्यक्ति या एजेंसी पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत तुरंत और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए कि राजस्थान से सेट इलाकों पर नाकेबंदी के दौरान विशेष निगरानी की जाए ताकि डीजल व पेट्रोल की कालाबाजारी पर अंकुश लग सके।

इसके साथ ही उपायुक्त ने जिले के सभी किसानों, वाणिज्यिक वाहन चालकों और आम जनता से विशेष आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी तरह की भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। नागरिक धैर्य बनाए रखें और केवल अपनी नियमित आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करें। जिला प्रशासन आम जनता की सहूलियत के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और जिले में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति लगातार सुनिश्चित की जाती रहेगी।

इस बैठक में नारनौल एसडीएम अनिरुद्ध यादव, डीसीपी भारत भूषण के अलावा अधिकारी व सेल्स ऑफिसर मौजूद थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। सीजेएम नीलम कुमारी का औचक निरीक्षण : सेफ हाउस और नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्थाएं परखी | लोक अदालतों को लेकर अधिवक्ताओं व पीएलवी को दिए निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिवक्ताओं व पीएलवी की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
अधिवक्ताओं व पीएलवी की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नीलम कुमारी ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस और नागरिक अस्पताल परिसर में संचालित नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉ...
Continue Reading

नारनौल | ग्रीष्मकालीन शिविर-2026 का शुभारंभ : बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर | डीसी अनुपमा अंजली ने किया उद्घाटन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
दीप प्रज्वलित कर ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ करती डीसी अनुपमा अंजली।
दीप प्रज्वलित कर ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ करती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल | जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष एवं उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज बाल भवन नारनौल में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर-2026 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला और अन्य ...
Continue Reading

नारनौल। यातायात नियम तोड़ने वालों पर जिला पुलिस का एक्शन : मई माह में 8,089 चालान | 179 वाहन जब्त।

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में यातायात नियमों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी
नारनौल में यातायात नियमों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिला पुलिस ने यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए मई माह में व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक...
Continue Reading
Advertisement

Trending