ज़िला
नारनौल | जिला परिषद की बैठक आयोजित : लंबित कार्यों को तुरंत शुरू करने के निर्देश | योजनाओं को मिली मंजूरी
नारनौल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के राष्ट्रव्यापी विज़न को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता व तेजी के साथ काम करना होगा, ताकि जिले के प्रत्येक नागरिक तक विकास योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच सके।
यह बात जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने आज परिषद कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निर्मल नागर की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में लंबित परियोजनाओं को समय पर शुरू करने और सरकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट की बारीकी से समीक्षा की गई और उसे सर्वसम्मति से पुष्टि प्रदान की गई। इसके बाद, वर्ष 2025-26 के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाले अनटाइड फंड से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति और वित्तीय अनुमोदन दिया गया। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की रूपरेखा पर भी मंथन हुआ, जिसके तहत 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नई जिला विकास योजना तैयार करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निर्मल नागर ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि जिन स्वीकृत विकास कार्यों को तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से अब तक शुरू नहीं किया गया है, उन्हें आगामी कुछ ही दिनों में हर हाल में शुरू किया जाए।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा करने वाले अधिकारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला परिषद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में समयबद्धता, गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला परिषद के उप प्रधान भीम सिंह, सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार, सिविल सलाहकार रोहित सहित सभी जिला पार्षद सदस्य और विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
नारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
नारनौल। सीजेएम नीलम कुमारी का औचक निरीक्षण : सेफ हाउस और नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्थाएं परखी | लोक अदालतों को लेकर अधिवक्ताओं व पीएलवी को दिए निर्देश
नारनौल | ग्रीष्मकालीन शिविर-2026 का शुभारंभ : बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर | डीसी अनुपमा अंजली ने किया उद्घाटन
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी13 hours agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
सतनाली6 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत