ज़िला
नूंह | गैंगरेप पीड़िता की मौत पर मेवात में उबाल : 36 बिरादरी ने निकाला विरोध मार्च | आरोपियों की गिरफ्तारी को 3 दिन का अल्टीमेटम
नूंह | जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के साथ कथित गैंगरेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और बाद में उसकी आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
मेवात की 36 बिरादरी के लोग एकजुट होकर नूंह अनाज मंडी से लघु सचिवालय तक विरोध मार्च निकालते हुए पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और पीड़िता को न्याय दिलाने तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
प्रदर्शन में शामिल सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने कहा कि बेटी के साथ हुई इस घटना ने पूरे मेवात को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नूंह में उमड़ी भीड़।
प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रजिया बानो ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज पर कलंक हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना को 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे मेवात में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
फरीदाबाद। मंदिर के दान पात्र से हजारों की चोरी : क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | रुपये 20 हजार नकद बरामद
नूंह | फिरोजपुर झिरका में दर्दनाक सड़क हादसा : कुत्ते को बचाने के प्रयास में पुलिया से नीचे गिरी कार | एक होमगार्ड जवान की मौत | दो गंभीर घायल
नूंह। एमडीए की गवर्निंग बॉडी बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा : हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल रहे मौजूद
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल2 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नारनौल1 day agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की