नूंह | छह माह पहले बना मकान ढहा : महिला समेत पांच घायल | कुलढेरा गांव में मचा हड़कंप

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा

नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल की साकरस पंचायत के गांव कुलढेरा में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक गरीब परिवार का मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

जानकारी के अनुसार यह मकान असलम पुत्र सुगड़ा का है। घटना के समय असलम घर से बाहर गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी समीना (45 वर्ष), बेटी जिशाना (18 वर्ष), पुत्र शाद (7 वर्ष), हारिश (2 वर्ष) और गुलफसा (8 वर्ष) घर के अंदर मौजूद थे। अचानक मकान गिरने से सभी मलबे की चपेट में आ गए और घायल हो गए।

हादसे के बाद ढहे मकान का निरीक्षण करते पुलिस

हादसे के बाद ढहे मकान का निरीक्षण करते पुलिस 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेजा गया। चिकित्सकों ने समीना, जिशाना और शाद को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि गुलफसा और हारिश को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मकान गिरने के बाद मौके पर जुटी भीड़

मकान गिरने के बाद मौके पर जुटी भीड़

ग्रामीणों के अनुसार यह मकान करीब छह माह पहले ही बनाया गया था। मकान गिरने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, मुआवजा और रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। गांव के लोगों का कहना है कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और मकान ढहने के बाद उनके सिर से छत भी छिन गई है। ऐसे में प्रशासन और समाज को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश

धर्मेंद्र यादव
|
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
फरीदाबाद। प्रतिबंधित दवाइयों पर अंकुश लगाने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का आयोजन 3 जून को लघु सचिवालय बल्लभगढ़ स्थित कार्य...
Continue Reading

फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज

राजेश भाम्भू
|
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
फतेहाबाद। जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल हुए चाचा को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित फतेहाबाद के भट्टू कस्बे में स्टेशनर...
Continue Reading

पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
पंचकूला। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 582 सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ...
Continue Reading
Advertisement

Trending