नूंह। एमडीए की गवर्निंग बॉडी बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा : हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल रहे मौजूद

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मौजूद हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल और प्रशासनिक अधिकारी।
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मौजूद हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल और प्रशासनिक अधिकारी।

नूंह। आयुक्त फरीदाबाद मंडल एवं मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) के चेयरमैन संजय जून की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय नूंह में एमडीए की 34वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेवात क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आगामी 10 दिनों के भीतर नए विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त संजय जून ने कहा कि एमडीए के माध्यम से ऐसी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाए, जिनसे मेवात क्षेत्र के लोगों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वीकृत विकास परियोजनाओं की प्रगति का भी जायजा लिया और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

एमडीए बैठक में मेवात क्षेत्र की विकास योजनाओं पर चर्चा करते अधिकारी।

एमडीए बैठक में मेवात क्षेत्र की विकास योजनाओं पर चर्चा करते अधिकारी।

बैठक में बताया गया कि गांव छपेड़ा में 32.63 करोड़ रुपये की लागत से ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वहीं नूंह में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और गांव आकेड़ा में यूनानी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसके अलावा वन विभाग द्वारा लगभग 1.98 करोड़ रुपये की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

नूंह की पुरानी तहसील परिसर में करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से संग्रहालय एवं ऑडिटोरियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही पुरानी एसडीएम कोर्ट परिसर में 200 विद्यार्थियों की क्षमता वाली आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। जिले के सभी उपमंडलों तथा 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में भी पुस्तकालय खोले जाने की योजना है।

बैठक में मुख्यमंत्री मेवात छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री मेवात उत्थान योजना, सुपर-100 एवं बुनियाद कार्यक्रम की समीक्षा भी की गई। गांव मढ़ी स्थित मेवात एक्सीलेंस सेंटर में वर्तमान में 86 विद्यार्थी नीट और जेईई की निःशुल्क तैयारी कर रहे हैं।

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बैठक में विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके अलावा पलवल उपायुक्त डॉ. जैनेंद्र सिंह छिल्लर, एडीसी ज्योति, विभिन्न एसडीएम, विभागीय अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश

धर्मेंद्र यादव
|
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ
फरीदाबाद। प्रतिबंधित दवाइयों पर अंकुश लगाने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का आयोजन 3 जून को लघु सचिवालय बल्लभगढ़ स्थित कार्य...
Continue Reading

फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज

राजेश भाम्भू
|
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
भट्टू थाना, जहां जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
फतेहाबाद। जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल हुए चाचा को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित फतेहाबाद के भट्टू कस्बे में स्टेशनर...
Continue Reading

पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा
पंचकूला। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 582 सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ...
Continue Reading
Advertisement

Trending