नारनौल | घर बैठे सुलझेंगी वोटर आईडी की समस्याएं : चुनाव आयोग ने शुरू किया बुक ए कॉल विद बीएलओ सिस्टम | 5 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करने के निर्देश

रिपोर्टर:
|
वोटर आईडी समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
वोटर आईडी समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक करतीं डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल | भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और गड़बड़ी मुक्त बनाने के उद्देश्य से “बुक ए कॉल विद बीएलओ” सिस्टम शुरू किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब मतदाता घर बैठे ही अपनी वोटर आईडी से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे।

यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली ने हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास के साथ एसआईआर से संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के बाद दी। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।

डीसी अनुपमा अंजली ने बताया कि इस नई प्रणाली के लागू होने से अब मतदाताओं को नाम जुड़वाने, कटवाने, संशोधन करवाने या वोटर आईडी से संबंधित अन्य समस्याओं के लिए बार-बार बीएलओ के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मतदाता राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी), मतदाता सेवा पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन “बुक ए कॉल विद बीएलओ” विकल्प चुनकर संबंधित बीएलओ से संपर्क का समय निर्धारित कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि अक्सर लोगों की शिकायत रहती थी कि उन्हें अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क करने में परेशानी होती है। इसी समस्या के समाधान के लिए चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान इस नई प्रणाली की शुरुआत की है। इसके तहत नागरिक ऑनलाइन कॉल बुक करेंगे और संबंधित बीएलओ निर्धारित समय में उनसे संपर्क कर समस्या का समाधान करेगा।

उपायुक्त ने कहा कि सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस सिस्टम से जुड़ी प्रत्येक कॉल और उसके समाधान की जानकारी चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल ईसीआईनेट पर समयबद्ध तरीके से दर्ज की जाए।

डीसी अनुपमा अंजली ने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि वे 5 जून से पहले अपने बीएलए-2 नियुक्त कर उनकी जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करवाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाया जा सके।

बैठक में नगराधीश डॉ. मंगल सेन, तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। खटोटी खुर्द में सोलर प्लांट की तीसरी बिजली लाइन को लेकर बड़ा विवाद : ग्रामीणों ने रुकवाया कार्य | फर्जी सहमति पत्र का आरोप | आंदोलन की चेतावनी

हरविन्द्र यादव
|
सोलर लाइन विवाद को लेकर मौके पर जुटे ग्रामीण और अधिकारी।
सोलर लाइन विवाद को लेकर मौके पर जुटे ग्रामीण और अधिकारी।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के गांव खटोटी खुर्द में सोलर पावर प्लांट के लिए प्रस्तावित तीसरी बिजली लाइन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार को बिजली विभाग और ठेकेदार द्वारा लाइन बिछाने का कार्य शुरू किए जाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्...
Continue Reading

नारनौल | जिला पुलिस का फ्लैग मार्च : बाजारों और पार्कों में बढ़ाई गई सुरक्षा | कमांडो टीम रही मुस्तैद

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में पैदल गश्त करते पुलिस और कमांडो जवान।
नारनौल में पैदल गश्त करते पुलिस और कमांडो जवान।
नारनौल। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त और फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशों पर जिला पुलि...
Continue Reading

नारनौल। सीजेएम नीलम कुमारी ने किया जिला जेल का निरीक्षण : बंदियों की समस्याएं सुन मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी | भोजन, स्वास्थ्य और लीगल एड व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
-जेल में बंदियों से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।
-जेल में बंदियों से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नीलम कुमारी ने मंगलवार को जिला जेल नारनौल का दौरा कर जेल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों के कानूनी अधिकारों, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और ल...
Continue Reading
Advertisement

Trending