नारनौल। डीसी अनुपमा अंजली ने ली नशा मुक्त भारत अभियान व एनकॉर्ड की समीक्षा बैठक : टॉप 10 नशा तस्कर और हॉटस्पॉट रहेंगे निगरानी में

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नशा मुक्त भारत अभियान व एनकॉर्ड की समीक्षा बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नशा मुक्त भारत अभियान व एनकॉर्ड की समीक्षा बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। जिले को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को इस सामाजिक बुराई से बचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी गंभीर विषय को लेकर बुधवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में नशा मुक्त भारत अभियान तथा एनकॉर्ड की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे।

डीसी ने जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी नागरिक को बख्शा नहीं जाएगा और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा।

लघु सचिवालय में नशा मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

लघु सचिवालय में नशा मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के विजन के अनुरूप जिले में नशे के खिलाफ एक व्यापक रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। इसमें न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी जागरूकता फैलाने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में पुलिस विभाग द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है।

मई महीने के दौरान ही एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें कार्रवाई करते हुए 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के टॉप 10 नशा तस्करों और टॉप 10 नशा प्रभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त निगरानी और कार्रवाई की योजना को तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा इस सामाजिक अभिशाप को जड़ से खत्म करने के लिए बहुस्तरीय कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नशा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए जिला नशा मुक्ति केंद्रों को सुदृढ़ किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में 3 नशा मुक्ति केंद्र संचालित हैं।

उन्होंने बताया कि ड्रग्स के अवैध व्यापार को रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा मेडिकल स्टोरों की निरंतर चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में 51 केमिस्ट दुकानों का निरीक्षण किया गया है और नियमों का उल्लंघन करने पर 6 केमिस्ट दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला के सभी केमिस्ट दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए और साथ ही उनमें 3 महीने तक की रिकॉर्डिंग रहनी चाहिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जमीनी स्तर पर सूचना तंत्र को और मजबूत करें तथा अवैध रूप से होने वाली भांग या अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट करने के लिए कृषि व राजस्व विभाग के साथ मिलकर काम करें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में पत्रकारों की संख्या, उनकी मान्यता और सरकारी रिकॉर्ड को लेकर दायर एक सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन चर्चा का विषय बन गया है। गांव खटोटी निवासी सुरेंद्र पंडित ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत जिला जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ...
Continue Reading

नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के नव निर्वाचित प्रधान हरीश सैनी और उप प्रधान अरुण सैनी ने कॉलेजियम सदस्यों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी तथा सभा के पूर्व प्रधान मास्टर जयप्रका...
Continue Reading

नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य

जिला ब्यूरो
|
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव गहली में माता सती वेलफेयर समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं पर्यावरण संरक्षक धर्म सिंह ने किया। इस दौरान माता सती स्थल पर नीम, बरगद, पीपल और ...
Continue Reading
Advertisement

Trending