ज़िला
महेंद्रगढ़ | बी.के. हरिप्रसाद की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को मिलेगी नई मजबूती : पुनीत बुलान ने दी शुभकामनाएं
महेंद्रगढ़। युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।
पुनीत बुलान ने जारी बयान में कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक ढांचे में होती है। ऐसे समय में बी.के. हरिप्रसाद जैसे अनुभवी, संघर्षशील एवं जमीनी नेता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना कांग्रेस नेतृत्व का दूरदर्शी और संगठन हित में लिया गया फैसला है।
उन्होंने कहा कि हरिप्रसाद का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण तथा कार्यकर्ताओं से उनका निरंतर संवाद उन्हें एक प्रभावशाली और लोकप्रिय नेता बनाता है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी। साथ ही पार्टी की जनहितकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
पुनीत बुलान ने कहा कि वर्तमान समय में देश की राजनीति को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो जनता के मुद्दों को मजबूती और गंभीरता के साथ उठाने का कार्य करे। उन्हें विश्वास है कि बी.के. हरिप्रसाद अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल के बल पर कांग्रेस संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा कार्यकर्ताओं के मनोबल को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।
उन्होंने हरिप्रसाद के सफल, जनोन्मुखी एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता की आवाज बनने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करेगा।
नूंह। एमडीए की गवर्निंग बॉडी बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा : हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल रहे मौजूद
नारनौल | मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष 8 जून को करेंगे नारनौल में भाजपा ज़िला कार्यालय का उद्घाटन : डॉ. यतेंद्र राव
महेंद्रगढ़ | करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात : हर गांव को मिलेगी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सांसद धर्मबीर सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल3 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नारनौल2 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की