महेंद्रगढ़ | बी.के. हरिप्रसाद की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को मिलेगी नई मजबूती : पुनीत बुलान ने दी शुभकामनाएं
महेंद्रगढ़। युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। पुनीत बुलान ने जारी बयान में कहा कि किसी भी […]

महेंद्रगढ़। युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।
पुनीत बुलान ने जारी बयान में कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक ढांचे में होती है। ऐसे समय में बी.के. हरिप्रसाद जैसे अनुभवी, संघर्षशील एवं जमीनी नेता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना कांग्रेस नेतृत्व का दूरदर्शी और संगठन हित में लिया गया फैसला है।
उन्होंने कहा कि हरिप्रसाद का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण तथा कार्यकर्ताओं से उनका निरंतर संवाद उन्हें एक प्रभावशाली और लोकप्रिय नेता बनाता है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी। साथ ही पार्टी की जनहितकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
पुनीत बुलान ने कहा कि वर्तमान समय में देश की राजनीति को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो जनता के मुद्दों को मजबूती और गंभीरता के साथ उठाने का कार्य करे। उन्हें विश्वास है कि बी.के. हरिप्रसाद अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल के बल पर कांग्रेस संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा कार्यकर्ताओं के मनोबल को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।
उन्होंने हरिप्रसाद के सफल, जनोन्मुखी एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता की आवाज बनने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करेगा।



