ज़िला
महेंद्रगढ़ | चेलावास हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों का फूटा गुस्सा: शव रखकर लगाया जाम, एक घंटे तक थमा यातायात
महेंद्रगढ़। गांव चेलावास में महिला की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने महेंद्रगढ़-कनीना मार्ग पर गांव उन्हाणी मोड़ के पास महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार गांव चेलावास निवासी करीब 52 वर्षीय ओमपती की गुरुवार रात कथित रूप से जमीन विवाद के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही परिजन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि शिकायत में नामजद लोगों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उनमें रोष बढ़ता गया।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे परिजन और ग्रामीण महिला का शव लेकर गांव उन्हाणी मोड़ पर पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

जाम की सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक भारत भूषण, सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी राकेश कुमार तथा नायब तहसीलदार पुरुष पहल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान कई दौर की वार्ता हुई, जिसमें परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग दोहराई।
करीब एक घंटे तक चले गतिरोध के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले में तेजी से कार्रवाई करने का भरोसा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने सड़क से जाम हटा लिया और शव को सड़क किनारे रखकर धरने पर बैठ गए, जिससे मार्ग पर यातायात दोबारा सुचारू हो सका। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

उप पुलिस अधीक्षक भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त करवा दिया गया है तथा वर्तमान में मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।
नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
दिल्ली | मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की मौत : लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट से फैली आग ने मचाई तबाही
नई दिल्ली | सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान : आम आदमी की पहुंच से दूर होते गहने | निवेशकों की बल्ले-बल्ले | बाजार में नई हलचल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान