महेंद्रगढ़ | हर युवा की आवाज़ उठाई जाएगी : हर समस्या के समाधान के लिए आगे आएंगे-पुनीत बुलान

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
पुनीत बुलान
पुनीत बुलान

महेंद्रगढ़ | जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने कहा कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र का कोई भी युवा, किसान, मजदूर, महिला या आम नागरिक अपनी समस्या को लेकर उनसे संपर्क कर सकता है।

जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा तथा संबंधित विभागों और प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चाहे बीपीएल कॉलोनी की समस्याएं हों, राशन कार्ड, पेंशन, पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य या किसी भी गांव और वार्ड से जुड़ा कोई मुद्दा हो, जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

पुनीत बुलान ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल समस्याओं की चर्चा करना नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है। क्षेत्र का हर युवा और नागरिक हमारे परिवार का हिस्सा है तथा उनकी आवाज़ को मजबूती देना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी जनसमस्या के संबंध में वे सीधे संपर्क करें। जनता के सहयोग से क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

अब केवल समस्याओं की नहीं, समाधान की बात होगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | बी.के. हरिप्रसाद की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को मिलेगी नई मजबूती : पुनीत बुलान ने दी शुभकामनाएं

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान।
युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान।
महेंद्रगढ़। युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कांग्रेस संगठन को नई द...
Continue Reading

नूंह। एमडीए की गवर्निंग बॉडी बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा : हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल रहे मौजूद

बबीता वर्मा
|
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मौजूद हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल और प्रशासनिक अधिकारी।
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मौजूद हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल और प्रशासनिक अधिकारी।
नूंह। आयुक्त फरीदाबाद मंडल एवं मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) के चेयरमैन संजय जून की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय नूंह में एमडीए की 34वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेवात क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और विभिन्न योजनाओं की...
Continue Reading

नारनौल | मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष 8 जून को करेंगे नारनौल में भाजपा ज़िला कार्यालय का उद्घाटन : डॉ. यतेंद्र राव

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल | भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने बताया कि आगामी 8 जून को सुबह 9 बजे नारनौल में भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के करकमल...
Continue Reading
Advertisement

Trending