निजामपुर | सरपंचों-मौजिज व्यक्तियों की बैठक : नशा व अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने किया जागरूक

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
थाना निजामपुर में आयोजित बैठक में सरपंचों एवं गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते पुलिस अधिकारी।
थाना निजामपुर में आयोजित बैठक में सरपंचों एवं गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते पुलिस अधिकारी।

निजामपुर। पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार थाना निजामपुर में क्षेत्र के सरपंचों एवं मौजिज व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निजामपुर द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र में नशा नियंत्रण, अपराध रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को अपने-अपने गांवों में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि नशा समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है, इसलिए समाज के हर वर्ग को मिलकर इसके खिलाफ अभियान चलाना होगा।

थाना निजामपुर में सरपंचों, मौजीज व्यक्तियों के साथ बैठक करते थाना प्रभारी।

थाना निजामपुर में सरपंचों, मौजीज व्यक्तियों के साथ बैठक करते थाना प्रभारी।

इसके साथ ही गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में सहायता मिलेगी तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

बैठक में अवैध खनन और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी संदेश दिया गया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, नशा तस्करी, अवैध खनन अथवा असामाजिक तत्वों की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बैठक में उपस्थित सभी सरपंचों एवं मौजिज व्यक्तियों ने अपने-अपने गांवों में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा नशा मुक्त और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | शहीद विपिन जागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि : श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

हरविन्द्र यादव
|
निवाजनगर में शहीद विपिन जागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते जनप्रतिनिधि और ग्रामीण।
निवाजनगर में शहीद विपिन जागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते जनप्रतिनिधि और ग्रामीण।
नारनौल। देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत विपिन जागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को निवाजनगर में उस समय भावनाओं के महासागर में बदल गई, जब हजारों की संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़े। पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और शहीद क...
Continue Reading

नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर डीसी की बैठक : परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। जिले में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुगम तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में परीक्षा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन और परीक्ष...
Continue Reading

नारनौल | बागवानी जागरूकता कैंप आयोजित : किसानों को योजनाओं व अनुदान की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बागवानी जागरूकता कैंपों में मौजूद किसान।
बागवानी जागरूकता कैंपों में मौजूद किसान।
नारनौल। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बागवानी विभाग द्वारा मंगलवार को जिले के विभिन्न गांवों में बागवानी जागरूकता कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों का उद्देश्य किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानक...
Continue Reading
Advertisement

Trending