महेंद्रगढ़ | हवन-पूजन के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन : भगवान राम के राजतिलक की कथा ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ में सात दिवसीय श्रीराम कथा के समापन अवसर पर हवन-पूजन करते श्रद्धालु।
महेंद्रगढ़ में सात दिवसीय श्रीराम कथा के समापन अवसर पर हवन-पूजन करते श्रद्धालु।

महेंद्रगढ़ | शहर की आदर्श कॉलोनी स्थित हिंदू हाई स्कूल के पास सीबी हाऊस में कालोनी की समस्त महिलाओं की ओर से चल रही सात दिवसीय श्री रामकथा का समापन आज मंगलवार 16 जून को प्रातः सवा दस बजे हवन पूजन एवं व्यास पूजा से किया गया ।इस कार्यक्रम के यजमान शिवशंकर गर्ग,राकेश निम्भेड़िया, किरोड़ी बसई, हितेश अग्रवाल, राजपाल शर्मा,राकेश मास्टर एवं अमरपाल जी सपरिवार थे।

हवन पूजन से पूर्व कथावाचक श्री रामेश्वर महाराज के द्वारा भगवान राम के राजतिलक की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया तथा कालोनी के बच्चों द्वारा राम,लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की मनमोहक झांकियां भी पेश की गई।

अपने प्रवचन के दौरान महाराज जी ने बताया कि हिन्दू धर्म में किसी भी कथा या अनुष्ठान की पूर्णता के लिए समापन के समय हवन करना अनिवार्य है। हवन से न केवल नकारात्मक उर्जा का नाश होता है बल्कि वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मकता का संचार होता है। अग्नि में दी गई आहुतियां सीधे देवताओं तक पहुंचती है ,जिससे वे प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद मुन्नी देवी, कमलेश देवी , रेखा अग्रवाल, आरती बसई, कमलेश शर्मा, किरण निंभेड़िया, मंजू निंभेड़िया सहित सैकड़ो की संख्या में स्त्री पुरुष और बच्चे भी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेन्द्रगढ़ | सैनी सभा में लगा विशाल रक्तदान शिविर : समाजसेवी ओमप्रकाश सैनी को दी श्रद्धांजलि

सुशील शर्मा
|
महेन्द्रगढ़ में सैनी सभा द्वारा स्वर्गीय ओमप्रकाश सैनी की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया
महेन्द्रगढ़ में सैनी सभा द्वारा स्वर्गीय ओमप्रकाश सैनी की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया
​महेन्द्रगढ़ | सैनी क्षत्रिय सभा महेन्द्रगढ़ के तत्वावधान में प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय ओमप्रकाश सैनी की पुण्यतिथि पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा भेजे गए सीनियर डॉक्टरों की टीम के द्वारा सभी रक्तदाताओं...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | प्राचीन श्री शनि मंदिर कमेटी की बैठक : आय-व्यय का हिसाब सर्वसम्मति से पास

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में प्राचीन श्री शनि मंदिर कमेटी की बैठक
महेंद्रगढ़ में प्राचीन श्री शनि मंदिर कमेटी की बैठक
महेंद्रगढ़। मोहल्ला कानोड़िया स्थित प्राचीन श्री शनि मंदिर कमेटी की एक आवश्यक बैठक सोमवार सायं मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी प्रधान सुरेंद्र बंटी ने की। बैठक में मंदिर जयंती कार्यक्रम के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सदस्यों के ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | शहीद हवलदार जय दयाल की स्मृति में बनेगा स्मारक स्थल : 19 जून को होगा प्रतिमा अनावरण

सुशील शर्मा
|
शहीद हवलदार जय दयाल
शहीद हवलदार जय दयाल
महेंद्रगढ़ | भारतीय सेना के वीर सपूत एवं सेना मेडल से सम्मानित शहीद हवलदार जय दयाल की स्मृति में गांव बूचोली में भव्य स्मारक स्थल का निर्माण किया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा तैयार किए गए इस स्मारक स्थल पर आगामी 19 जून को शहीद की भव्य प्रतिमा का अनावर...
Continue Reading
Advertisement

Trending