नारनौल। एचपीवी वैक्सीन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : छात्राओं को दी स्वास्थ्य संबंधी अहम जानकारी | समय पर टीकाकरण को बताया जरूरी

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
| नारनौल
नारनौल में एचपीवी वैक्सीन पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दी अहम जानकारी
नारनौल में एचपीवी वैक्सीन पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दी अहम जानकारी

नारनौल। शहर के नसीबपुर स्थित माता मरियम जन सेवा विद्यालय में मंगलवार को एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण तथा उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर नागरिक अस्पताल के टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार और काउंसलर मनीषा यादव ने विद्यार्थियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन महिलाओं में होने वाले गंभीर रोगों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और समय पर टीकाकरण बेहद आवश्यक है।

डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा कि यह टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है, इसलिए अभिभावकों को इसके प्रति किसी भी प्रकार की भ्रांतियां नहीं रखनी चाहिए। विशेषज्ञों ने जागरूकता और समय पर वैक्सीनेशन को कई गंभीर बीमारियों की रोकथाम का आधार बताया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल भाषा में संतोषजनक उत्तर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समाज के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | आईआरडीसी 2025-26 का भव्य समापन : छात्रों ने 500 मीटर तक रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल। दा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटरनेशनल रॉकेट्री डिज़ाइन चैलेंज (आईआरडीसी) 2025-26 का भव्य समापन समारोह उत्साह और गौरव के साथ संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर के 8000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से वि...
Continue Reading

नारनौल। महिला मरीज से छेड़छाड़ के प्रयास पर अस्पताल प्रबंधन का बड़ा एक्शन : आरोपी कर्मचारी को तुरंत निकाला | सीसीटीवी फुटेज रखे सुरक्षित

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। शहर के एक निजी अस्पताल में महिला मरीज से कथित छेड़छाड़ के प्रयास के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने के बजाय ...
Continue Reading

नारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग

हरविन्द्र यादव
|
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।
नारनौल | गौड़ ब्राह्मण सभा में रविवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सभा के प्रधान राकेश महता की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महेंद्रगढ़ तहसील के गांव डुलाना निवासी सुरेंद्र सिंह राव द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे वीडियो और पोस्टों का कड़ा व...
Continue Reading
Advertisement

Trending