नारनौल। तीर्थ यात्रा योजना की अंतिम तिथि बढ़ी : 30 अप्रैल तक कर सकेंगे पंजीकरण | 5 मई को कुरुक्षेत्र से ट्रेन होगी रवाना

रिपोर्टर:
| नारनौल
हरियाणा में तीर्थ यात्रा योजना की तिथि बढ़ी, 30 अप्रैल तक करें पंजीकरण
हरियाणा में तीर्थ यात्रा योजना की तिथि बढ़ी, 30 अप्रैल तक करें पंजीकरण

हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पात्र श्रद्धालुओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दी गई है। पहले यह तिथि 15 अप्रैल निर्धारित थी। अब इच्छुक लाभार्थी सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से घर बैठे या नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 मई को कुरुक्षेत्र से विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के दर्शन के लिए जाएंगे।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक उठा सकते हैं, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवास, भोजन सहित सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी और पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा, इसलिए पात्र व्यक्ति समय रहते आवेदन करें। डीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजीकरण कराने वाले सभी लाभार्थियों को 1 मई से पहले पुराने लघु सचिवालय स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय, नारनौल में अपनी सूचना देना अनिवार्य होगा, ताकि यात्रा संबंधी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जा सकें।

योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा और पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने का प्रमाण शामिल है। आवेदक का हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है।

उपायुक्त ने जिले के पात्र बुजुर्गों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और पवित्र तीर्थ स्थल के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं : बल्कि सेवा का माध्यम है | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा दक्षिण हरियाणा के साथ किए गए भेदभाव को वर्तमान सरकार ने समाप्त किया है। राज्य सरकार ने विकास कार्यों मे...
Continue Reading

नारनौल | तेज आंधी से बिजली का खंभा गिरा : पूरे गांव की बिजली ठप | ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग उठाई

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल गांव में आंधी के बाद गिरा बिजली का खंभा
नारनौल गांव में आंधी के बाद गिरा बिजली का खंभा
नारनौल। क्षेत्र के गांव गोद के देवसर मोहल्ले में रविवार को बारिश से पहले चली तेज आंधी के कारण बिजली विभाग का एक खंभा गिर गया, जिससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। खंभा गिरने के बाद गांव के अधिकांश हिस्से में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी ...
Continue Reading

नारनौल | सैनी सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी : हरीश सैनी बने प्रधान | समाज हित में कार्य करने का लिया संकल्प

अनीता
|
नारनौल में सैनी सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी, हरीश सैनी बने प्रधान
नारनौल में सैनी सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी, हरीश सैनी बने प्रधान
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के सभागार भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सभा की नवगठित कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से अपने दायित्व संभाल लिए। समारोह के दौरान नवनियुक्त प्रधान हरीश सैनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उनके साथ उपप्रधान अरुण सैनी तथा क...
Continue Reading
Advertisement

Trending