ज़िला
Ateli News : बाबा रूपादास जी महाराज की स्मृति में विशाल मेला व भंडारा, खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
स्थान: अटेली, महेंद्रगढ़ , संवाददाता: सतीश कुमार शर्मा
ग्राम छापड़ा सलीमपुर में सोमवार को श्री श्री 1008 बाबा रूपादास जी महाराज की स्मृति में विशाल मेला, भंडारा एवं खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, खिलाड़ी और ग्रामीण शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान जटगांवड़ा निवासी महाशय सुरेंद्र शर्मा ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए और पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर दिनभर भारी भीड़ रही और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

कुश्ती प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मेले में आयोजित खेल प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये रखा गया, जिसमें भाग लेने वाली टीमों के लिए 101 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया। वहीं नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये रखा गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कुश्ती प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया, जिसमें 51 रुपये से लेकर 21 हजार रुपये तक की इनामी राशि रखी गई। इसके अलावा क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 7100 रुपये निर्धारित किया गया।
आयोजकों के अनुसार बाबा रूपादास जी महाराज की स्मृति में यह मेला हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने आयोजन को सफल बना दिया।
महेंद्रगढ़ | रोजगार मेले में उमड़े युवा : 38 अभ्यर्थियों को मौके पर मिली नौकरी | कई बड़ी कंपनियां पहुंचीं
महेंद्रगढ़ | योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
महेंद्रगढ़ | मनाली-जयपुर टूरिस्ट बस हादसा : डीसी अनुपमा अंजली ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल10 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता