ज़िला
नारनौल। डीसी ने ली समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक : जनता की संतुष्टि ही प्रशासन व सरकार की प्राथमिकता-डीसी अनुपमा अंजली
नारनौल। हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित और स्थायी समाधान के लिए चलाए जा रहे समाधान शिविरों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को आयोजित होने वाले समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई।

नारनौल लघु सचिवालय में समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक लेतीं डीसी अनुपमा अंजली।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार लोगों को अपनी जायज समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य एक ही छत के नीचे आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को हिदायत दी कि मुख्यमंत्री के जन-कल्याणकारी निर्देशों को पूरी गंभीरता और ईमानदारी के साथ धरातल पर लागू किया जाए।
उन्होंने कहा कि केवल समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतें ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया ट्रैकर और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनता की आवाज उठाने का बड़ा माध्यम बन चुका है। ऐसे में वहां से प्राप्त शिकायतों और सुझावों को भी गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
बैठक में उपायुक्त ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि शिकायतों का निपटान करते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता समाधान से पूरी तरह संतुष्ट हो। केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए शिकायतों को बंद करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान की गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए जिससे एक ही शिकायत बार-बार दोबारा खुलने की स्थिति पैदा न हो।
नारनौल। न्यायिक अधिकारियों ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र व नेत्रहीन कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण : सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नारनौल। अटेली और नारनौल में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान : कमांडो व डॉग स्क्वॉड के साथ सार्वजनिक स्थलों की जांच
नारनौल | मोबाइल गुम होने के बाद सिम पोर्ट कर बैंक खातों से उड़ाए थे 99 हजार : खाताधारक गिरफ्तार।
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
सतनाली3 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान