यमुनानगर। फर्जी ई-चालान लिंक से साइबर ठगी का खतरा बढ़ा : पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जारी की एडवाइजरी | केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें चालान की जांच

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर। वर्तमान समय में फर्जी ई-चालान मैसेज और लिंक के माध्यम से साइबर ठगी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी SMS, व्हाट्सऐप और ई-मेल के जरिए नकली चालान लिंक भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। वाहन चालकों को “चालान कट गया है” या “तुरंत भुगतान करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी” जैसे संदेश भेजकर डराया जाता है और लिंक पर क्लिक करवाया जाता है।

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने आमजन को इस प्रकार की ठगी से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जैसे ही व्यक्ति इन फर्जी लिंक पर क्लिक करता है, वह नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जहां उससे बैंकिंग जानकारी, कार्ड डिटेल्स और OTP मांगी जाती है। इन जानकारियों के जरिए ठग खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

बचाव के जरूरी उपाय

अनजान या संदिग्ध लिंक पर कभी क्लिक न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें। अपनी OTP, बैंक डिटेल्स या कार्ड जानकारी किसी के साथ साझा न करें। “तुरंत भुगतान” या डराने वाले संदेशों से सतर्क रहें और किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले URL की जांच अवश्य करें।

जरूरी सूचना

यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या Cyber Crime Portal India पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

ऐसे करते हैं साइबर ठग वारदात

साइबर अपराधी सबसे पहले SMS या व्हाट्सऐप के जरिए फर्जी E-Challan लिंक भेजते हैं। इसके बाद सरकारी वेबसाइट जैसी दिखने वाली नकली साइट तैयार की जाती है, जिससे लोगों को भ्रम होता है। भुगतान के नाम पर UPI या कार्ड डिटेल्स मांगी जाती हैं और कई मामलों में लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल कर दिया जाता है, जिससे निजी डेटा भी चोरी हो सकता है।

सही और सुरक्षित तरीका अपनाएं

ऑनलाइन चालान की जांच और भुगतान केवल सरकारी प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही करें, जैसे Pari-vahan E-Challan Portal और mParivahan। इन आधिकारिक माध्यमों से ही वाहन से संबंधित जानकारी सुरक्षित रूप से प्राप्त की जा सकती है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | बरसात से पहले प्रशासन अलर्ट : डीसी अभिषेक मीणा ने नालों का किया निरीक्षण | जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | डीसी अभिषेक मीणा ने मानसून सीजन में बरसात के कारण पैदा होने वाली जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ रेवाड़ी शहर के रेलवे रोड, गढ़ी बोलनी रोड, आनंद नगर, दक्ष प्रजापति चौक, मॉडल टाउन, दिल्ली रोड  सह...
Continue Reading

फरीदाबाद | गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48 लाख की साइबर ठगी : दिल्ली से तीसरी लेयर का खाताधारक गिरफ्तार | बल्लभगढ़ साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48,00,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाताधारक राजीव आचार्य वासी सांई बाबा एन्क्लेव, नजफगढ, दिल्ली को 30 जून को नजफगढ से गिरफ्तार किया है। को माननीय न्यायलय में पेश कर ...
Continue Reading

रेवाड़ी | बेरली कलां में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव : डीसी अभिषेक मीणा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं | अवैध कब्जे हटाने और बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला के गांव बेरली कलां में मंगलवार को रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने विभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। इससे पहले ...
Continue Reading
Advertisement

Trending