ज़िला
हट्टा बाजार में किन्नर गुटों का खूनी टकराव : ‘बधाई’ को लेकर बवाल, तीन घायल, गाड़ियों में तोड़फोड़
महेंद्रगढ़ शहर के 11 हट्टा बाजार में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब दादरी और नारनौल के मंगलामुखी किन्नर गुट आमने-सामने आ गए। ‘बधाई’ के अधिकार को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें तीन किन्नर घायल हो गए और दोनों पक्षों की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए।
जानकारी के अनुसार, दादरी से आए किन्नरों के महेंद्रगढ़ पहुंचने की सूचना मिलते ही नारनौल के किन्नर भी मौके पर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही हाथापाई और तोड़फोड़ में बदल गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और हालात को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विवाद इलाके में ‘बधाई’ और वसूली के अधिकार को लेकर है। दादरी से आए नए गुट के सक्रिय होने के बाद क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई है, जिसका स्थानीय गुट विरोध कर रहा है। लोगों का आरोप है कि अब कुछ किन्नर समूह जबरन वसूली करने लगे हैं, जिससे आमजन में नाराजगी बढ़ रही है।
घटना के बाद शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दादरी से आए गुट की गतिविधियों पर रोक लगाने और शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।
नूंह |11 हजार वोल्ट का करंट बना काल! : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा युवक
नूंह | तेज हवाओं संग झमाझम बारिश: बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। नव चयनित आईएएस नीतीश कुमार यादव का छोटी काशी धाम कमानिया में भव्य स्वागत : मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित