नांगल चौधरी में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : होटलों पर छापेमारी, 6 घरेलू सिलेंडर जब्त फूड सप्लाई विभाग सख्त, नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

रिपोर्टर:
|
महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जांच करते अधिकारी।
महेंद्रगढ़ में गैस कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जांच करते अधिकारी।

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नांगल चौधरी में फूड सप्लाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने विभिन्न होटलों और ढाबों पर छापेमारी करते हुए 6 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए, जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।

यह कार्रवाई फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर सचिन जांगिड़ के नेतृत्व में की गई, जिसमें गैस एजेंसी की टीम भी मौके पर मौजूद रही। टीम ने अचानक निरीक्षण करते हुए होटलों में घरेलू सिलेंडरों के उपयोग की जांच की, जहां नियमों का उल्लंघन पाया गया।

इंस्पेक्टर सचिन जांगिड़ ने बताया कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू जरूरतों के लिए ही किया जा सकता है। किसी भी होटल, ढाबा या व्यापारिक प्रतिष्ठान में इसका उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर कालाबाजारी को बढ़ावा दे रहे हैं, जिनके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य आम जनता को उचित दर पर गैस उपलब्ध कराना और कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाना है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है और अन्य होटल संचालकों में भी सतर्कता देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई पर संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि इससे गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का कहर : सिरोही-बहाली मार्ग पर टूटे बिजली पोल, किसानों को भारी नुकसान

नितिन यादव
|
सिरोही-बहाली मार्ग पर टूटे बिजली पोल तथा जमीन पर गिरी बिजली लाइन।
सिरोही-बहाली मार्ग पर टूटे बिजली पोल तथा जमीन पर गिरी बिजली लाइन।
नांगल चौधरी। शनिवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने नांगल चौधरी क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जनजीवन, बिजली व्यवस्था और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। क्षेत...
Continue Reading

नांगल चौधरी | आर्य वीरांगना शिविर का भव्य समापन : बेटियों ने दिखाया शौर्य, आत्मरक्षा के दमदार प्रदर्शन से गूंजा परिसर, संस्कारों का दिया संदेश

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी | सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोजावास में आयोजित छह दिवसीय आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर-2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह, जोश और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एमडीएच के संरक्षक जितेंद्र...
Continue Reading

नांगल चौधरी | चरित्र निर्माण शिविर का समापन : युवाओं में संस्कार और आत्मरक्षा का संदेश, आर्य समाज की पहल की सराहना

रामपाल फ़ौजी
|
वरिष्ठ अधिवक्ता लखीराम यादव।
वरिष्ठ अधिवक्ता लखीराम यादव।
नांगल चौधरी। आर्य समाज द्वारा आयोजित सात दिवसीय आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साह और प्रेरणा के माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता लखीराम यादव ने कहा कि आर्य ...
Continue Reading
Advertisement

Trending