अटेली में स्वास्थ्य मंत्री की ‘चाय पर चर्चा’ : जनसंवाद के बहाने सियासी हलचल ,दो दिन से महेंद्रगढ़ दौरे पर आरती सिंह राव

हरविंद्र यादव | नारनौल
|

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने महेंद्रगढ़ जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान अटेली विधानसभा क्षेत्र में ‘चाय पर चर्चा’ और जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए आमजन से संवाद किया। इस दौरान उनके कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में सियासी समीकरणों की भी चर्चा तेज हो गई है।

अटेली में मंत्री ने नगर पालिका वाइस चेयरमैन राम किशन जांगिड़ और चेयरमैन संजय गोयल के आवास पर चाय पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अटेली में फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) शुरू होने से मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज मिल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें अल्ट्रासाउंड मशीन, टीबी जांच के लिए ट्रू-नैट मशीन और ब्लड स्टोरेज यूनिट शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही महेंद्रगढ़ जिले में 54 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 10 से अधिक अटेली क्षेत्र में बनाए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि नारनौल के नागरिक अस्पताल का रुका हुआ निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है और इसे 300 बेड के आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

हालांकि, मंत्री के इस दौरे को केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं माना जा रहा है। लगातार दो दिन से महेंद्रगढ़ जिले में ‘चाय पर चर्चा’ और जनसंवाद कार्यक्रमों के जरिए क्षेत्र में राजनीतिक माहौल भी गर्म होता नजर आ रहा है, जिसे आने वाले समय के सियासी संकेतों के तौर पर देखा जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | हरियाणा में HPS अधिकारियों के तबादले : नारनौल के डीएसपी दिनेश कुमार यादव का पुन्हाना तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

हरविन्द्र यादव
|
हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने HPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती को लेकर आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार नारनौल में तैनात डीएसपी दिनेश कुमार यादव का तबादला कर उन्हें पुन्हाना भेजा गया है। आदेश में यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू बताया गया ह...
Continue Reading

नारनौल | यूथ कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 6 जिलाध्यक्ष ‘होल्ड’ पर : महेंद्रगढ़ में सियासी हलचल तेज, स्थिति पर बनी अनिश्चितता

हरीसिंह
|
यूथ कांग्रेस का आधिकारिक पत्र, जिसमें महेंद्रगढ़ सहित छह जिलाध्यक्षों को ‘होल्ड’ पर रखने का निर्णय लिया गया।
यूथ कांग्रेस का आधिकारिक पत्र, जिसमें महेंद्रगढ़ सहित छह जिलाध्यक्षों को ‘होल्ड’ पर रखने का निर्णय लिया गया।
नारनौल | इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के बाद हरियाणा की जिला राजनीति में हलचल तेज हो गई है। महेंद्रगढ़ सहित छह जिलों के जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक कारणों से ‘होल्ड’ पर रखा गया है, जिसके बाद जिले में चर्चाओं का दौर तेज है, हालांकि किस...
Continue Reading

नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव

रामचन्द्र सैनी
|
पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव
पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव
महिला आरक्षण पर चल रहे राजनीतिक द्वंद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सिंचाई मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव ने कहा कि विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण पर किया जा रहा प्रचार आम आदमी को भ्रमित करने वाला है। उन्होंने इसके क़ानूनी पहलू पर स्थिति स्पष्ट करते हु...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: