नारनौल में सड़क निर्माण को लेकर विरोध : कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया : खराब सड़क व जलभराव से लोग परेशान : समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्टर:
|
सत्यवीर झुकिया के नेतृत्व में पुल बाजार क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
सत्यवीर झुकिया के नेतृत्व में पुल बाजार क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

शहर के पुल बाजार से भगत सिंह चौक तक निर्माणाधीन सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों और आमजन की समस्याओं को उठाया।

सत्यवीर झुकिया ने बताया कि करीब एक माह पूर्व जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई थी कि सड़क निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि दुकानदारों और आम लोगों को असुविधा न हो। इसके बावजूद पूरी सड़क को एक साथ खोदकर अधूरी स्थिति में छोड़ दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क पर गड्ढों और कीचड़ के कारण सीवरेज का गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के चलते क्षेत्र में आवागमन बाधित हो रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विरोध प्रदर्शन में कृष्ण यादव, मंजीत यादव एडवोकेट, राकेश यादव, प्रदीप यादव, सुमेर, कवींद्र एडवोकेट, श्याम सुंदर सोनी, वीरभान, राजीव, राजवती, राजवीर सिंह, डॉ. धीरज शर्मा, रणवीर, अजीत यादव, गुलाब सिंह, मैनपाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में पत्रकारों की संख्या, उनकी मान्यता और सरकारी रिकॉर्ड को लेकर दायर एक सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन चर्चा का विषय बन गया है। गांव खटोटी निवासी सुरेंद्र पंडित ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत जिला जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ...
Continue Reading

नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के नव निर्वाचित प्रधान हरीश सैनी और उप प्रधान अरुण सैनी ने कॉलेजियम सदस्यों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी तथा सभा के पूर्व प्रधान मास्टर जयप्रका...
Continue Reading

नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य

जिला ब्यूरो
|
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव गहली में माता सती वेलफेयर समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं पर्यावरण संरक्षक धर्म सिंह ने किया। इस दौरान माता सती स्थल पर नीम, बरगद, पीपल और ...
Continue Reading
Advertisement

Trending