ज़िला
पंचकूला बैंकिंग घोटाला मामला : EO विकास कौशिक कोर्ट में पेश : ACB ने मांगा 7 दिन का रिमांड : जींद से जाली मोहरें बरामद करने की तैयारी
हरियाणा के चर्चित बैंकिंग घोटाला मामले में पंचकूला नगर निगम के तत्कालीन सीनियर अकाउंट ऑफिसर एवं कालका नगर परिषद के वर्तमान कार्यकारी अधिकारी (EO) विकास कौशिक को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया।
एसीबी ने अदालत से आरोपी से पूछताछ के लिए 7 दिन के रिमांड की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक इस पर अदालत का निर्णय सुरक्षित बताया जा रहा है।
एसीबी की ओर से अदालत को बताया गया कि आरोपी ने घोटाले से संबंधित जाली मोहरें अपने ससुराल, जिला जींद के बडीवरा गांव में छिपाकर रखी हैं, जिन्हें बरामद किया जाना बाकी है। जांच एजेंसी के अनुसार, इन मोहरों की बरामदगी मामले की जांच में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है।
बताया जा रहा है कि विकास कौशिक मूल रूप से रोहतक जिले के इंद्रगढ़ गांव का निवासी है। एसीबी अब आरोपी की संपत्ति और अन्य वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है, ताकि घोटाले के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
जांच एजेंसी के अनुसार, मामले में अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है और आगामी दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल3 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली1 day agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान