नारनौल में चेयरमैन ने पड़ोसी पर राड से किया हमला: नाली के निर्माण को लेकर झगड़ा , टीचर ने भी किए चाकू से वार

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
|
नारनौल के अस्पताल में उपचाराधीन घायल सतीश।
नारनौल के अस्पताल में उपचाराधीन घायल सतीश।

महेंद्रगढ़। जिले के नारनौल क्षेत्र के गांव बलाहां कलां में नाली निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, गांव में बन रही नाली को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। एक पक्ष का आरोप है कि नाली उनके प्लॉट के अंदर से निकाली जा रही थी। विरोध करने पर कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घायल सतीश ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान सरकारी शिक्षक प्रदीप ने उन पर चाकू से हमला किया, जिससे उन्हें छाती में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत समिति के चेयरमैन पंकज लोहे के सरिए के साथ मौके पर पहुंचे और उन पर हमला किया। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।

वहीं, दूसरे पक्ष के प्रदीप कुमार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि जब वह स्कूल से लौटे तो नाली टूटी हुई मिली। पूछताछ करने पर सतीश ने उनके साथ बदसलूकी की और हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें धक्का देकर तारबंदी में गिराया गया और उन पर डंडों से हमला किया गया।

इस मामले में पंचायत समिति के चेयरमैन पंकज ने भी खुद को पीड़ित बताया है। उनका कहना है कि वह मजदूरों के बुलाने पर मौके पर पहुंचे थे, जहां पहले से झगड़ा चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सतीश और उसके परिजनों ने उन पर हमला किया, जिससे उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया। उन्होंने किसी भी प्रकार के हथियार के इस्तेमाल से इनकार किया है।

सदर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम अस्पताल पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | सीजेएम नीलम कुमारी पहुंचीं नसीबपुर वृद्ध आश्रम : व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

जिला ब्यूरो
|
व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं डीएलएसए सचिव एवं सीजेएम नीलम कुमारी।
व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं डीएलएसए सचिव एवं सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नीलम कुमारी ने शनिवार को क्षेत्र के सामाजिक एवं कल्याणकारी संस्थानों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नारनौल स...
Continue Reading

नारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में पत्रकारों की संख्या, उनकी मान्यता और सरकारी रिकॉर्ड को लेकर दायर एक सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन चर्चा का विषय बन गया है। गांव खटोटी निवासी सुरेंद्र पंडित ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत जिला जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ...
Continue Reading

नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के नव निर्वाचित प्रधान हरीश सैनी और उप प्रधान अरुण सैनी ने कॉलेजियम सदस्यों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी तथा सभा के पूर्व प्रधान मास्टर जयप्रका...
Continue Reading
Advertisement

Trending