नारनौल/महेंद्रगढ़ महिला आरक्षण की आहट से सियासत गरम : 33% हिस्सेदारी पर मंथन | स्थानीय महिला चेहरे मैदान में

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

महिला आरक्षण की आहट से सियासत गरम
महिला आरक्षण की आहट से सियासत गरम

देश में प्रस्तावित 33% महिला आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है और संसद के 16, 17 और 18 अप्रैल को प्रस्तावित विशेष सत्र ने इस मुद्दे को और गर्म कर दिया है। अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो आने वाले चुनावों में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं और महेंद्रगढ़-नारनौल जैसे क्षेत्रों में महिला नेताओं की भूमिका निर्णायक बन जाएगी। इसी संभावित बदलाव के बीच भाजपा से जुड़े स्थानीय महिला चेहरों की सक्रियता भी बढ़ गई है, जहां संगठन, अनुभव और राजनीतिक पृष्ठभूमि के आधार पर दावेदारी की चर्चा तेज है।

भारती सैनी

भारती सैनी

भारती सैनी भाजपा की महिला जिला अध्यक्ष के तौर पर मजबूत संगठनात्मक पकड़ रखने वाली भारती सैनी वर्ष 2016 से पार्टी में सक्रिय हैं और 2016 से 2021 तक नगर परिषद की चेयरमैन रह चुकी हैं। उनका राजनीतिक अनुभव और पारिवारिक बैकग्राउंड भी मजबूत है, क्योंकि उनके पति संजय सैनी वर्ष 2000 में भाजपा युवा शहरी प्रधान रह चुके हैं, ऐसे में उन्हें एक सशक्त और अनुभवी दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

सपना गुप्ता

सपना गुप्ता

सपना गुप्ता वर्ष 2019 में भाजपा से जुड़ी सपना गुप्ता ने कम समय में संगठन में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। मंडल अध्यक्ष और जिला मंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। खास बात यह है कि उनका कोई राजनीतिक पारिवारिक बैकग्राउंड नहीं है, फिर भी संगठन में तेजी से उभरते हुए चेहरे के रूप में उनकी चर्चा हो रही है।

सरोज कश्यप

सरोज कश्यप

सरोज कश्यप नारनौल में मंडल सचिव और महिला मोर्चा की महामंत्री के रूप में कार्यरत सरोज कश्यप एक रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं और मूल रूप से राजस्थान के अलवर से संबंध रखती हैं। लंबे समय से भाजपा की कार्यकर्ता होने के कारण उनकी जमीनी पकड़ मजबूत मानी जाती है और संगठनात्मक अनुभव उन्हें एक गंभीर दावेदार बनाता है।

कमलेश सैनी

कमलेश सैनी

कमलेश सैनी वर्तमान में नगर परिषद नारनौल की चेयरमैन कमलेश सैनी राजनीतिक परिवार से आती हैं और मौजूदा पद के कारण उनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है। स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता और नेटवर्क उन्हें इस संभावित समीकरण में अहम बनाता है।

महिला आरक्षण का असर

यदि 33% महिला आरक्षण लागू होता है तो महेंद्रगढ़ जिले की विधानसभा सीटों में कम से कम एक से दो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं, जिससे न केवल टिकट वितरण का गणित बदलेगा बल्कि कई स्थापित नेताओं की सीटें भी प्रभावित हो सकती हैं। यह बदलाव नए चेहरों को अवसर देगा और राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को और तेज करेगा।

कुल मिलाकर महिला आरक्षण केवल एक कानून नहीं बल्कि सियासी ढांचे में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है, जहां महेंद्रगढ़-नारनौल में संगठनात्मक अनुभव, नया नेतृत्व और राजनीतिक परिवार—तीनों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है और आने वाले चुनावों में महिला फैक्टर निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन मुस्तैद : डीसी अनुपमा अंजली

हरीसिंह
|
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET (UG) परीक्षा को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में अधिकारियों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को नकल मुक्त और पूरी तरह पारदर्शी तरीके...
Continue Reading

मंडी अटेली। तहसील बना अटेली, पर सुविधाओं से आज भी वंचित बस स्टैंड : तीन दशक बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था | “तपती धूप में बैठने को मजबूर यात्री

जितेंद्र सोलंकी
|
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
गर्मी में यात्रियों की मुश्किल बढ़ाता खराब पंखा
अटेली को भले ही एक दशक पहले तहसील का दर्जा मिल चुका हो, लेकिन आज भी यहां की मूलभूत सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्थानीय बस स्टैंड है, जहां यात्रियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच यात्री ...
Continue Reading

नारनौल। न्यायाधीश नरेंद्र सूरा का दौरा : दिव्यांग केंद्र व अंध विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा | बच्चों का बढ़ाया मनोबल, बांटी खाद्य सामग्री

हरीसिंह
|
बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी।
बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने हुडा सेक्टर स्थित संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र और मोहल्ला खरखड़ी में स्थित नेत्रहीन कन्या विद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: