सतनाली I धूमधाम से मना बाबा साहेब का 135वां जन्मदिवस: शिक्षा का दिया संदेश: जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को किया प्रेरित

रिपोर्टर:
|
सतनाली में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग।
सतनाली में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग।

विक्रम नेहरा 

सतनाली क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया, जहां कार्यक्रम में क्षेत्रभर से पहुंचे गणमान्य लोगों और संगठनों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को विस्तार से रखा। आयोजन के दौरान सामाजिक एकजुटता और जागरूकता का संदेश साफ तौर पर दिखाई दिया, वहीं युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव और जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज हम सभी जिस अधिकार और समानता के साथ एक मंच पर बैठे हैं, वह बाबा साहेब के संघर्ष और संविधान निर्माण का परिणाम है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि “एक रोटी कम खाओ, लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाओ”, क्योंकि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़ सकता है।

उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा “शेरनी का दूध” है, जो जितना पिएगा, उतना ही आगे बढ़कर अपने हक के लिए आवाज उठा पाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने भविष्य के प्रति सजग रहें, माता-पिता का सम्मान करें और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत करें।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर गोठवाल की देखरेख में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति सतनाली द्वारा की गई। कार्यक्रम में जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, विधायक कंवर सिंह यादव, मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़ के चेयरमैन भागीरथ सिंह शेखावत, जिला पार्षद योगी वचनाई नाथ, भाजपा जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, ओमप्रकाश फौजी, बीडीसी उपचेयरमैन गीता देवी सहित क्षेत्र की विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह आयोजन केवल एक जयंती समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक जागरूकता, शिक्षा के महत्व और एकता का मजबूत संदेश देकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतनाली | लोक निर्माण विभाग पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप : मंडियाली ग्रामीणों का फूटा गुस्सा | सरकार और विभाग के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

विक्रम नेहरा
|
मंडियाली गांव में भूमि विवाद को लेकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान और ग्रामीण।
मंडियाली गांव में भूमि विवाद को लेकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान और ग्रामीण।
सतनाली | क्षेत्र के गांव नांवा और डिगरोता के रास्ते जमीन को लेकर किसानों का गुस्सा उस समय खुलकर सामने आया जब बड़ी संख्या में लोग सड़क पर इकट्ठे हुए। और सड़क भूमि विवाद को लेकर लोक निर्माण विभाग तथा हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्...
Continue Reading

सतनाली | तेज आंधी-तूफान और बारिश से बदला मौसम का मिजाज : भीषण गर्मी से मिली राहत | कई जगह पेड़ गिरे | बिजली सप्लाई बाधित

विक्रम नेहरा
|
सतनाली क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज।
सतनाली क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज।
सतनाली | क्षेत्र में बृहस्पति देर शाम अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं दूसरी ओर तूफान के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि क्षेत्र के कई...
Continue Reading

सतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल

विक्रम नेहरा
|
सतनाली में छबील पर राहगीरों को ठंडा मीठा पानी और शरबत वितरित करते दुकानदार एवं समाजसेवी।
सतनाली में छबील पर राहगीरों को ठंडा मीठा पानी और शरबत वितरित करते दुकानदार एवं समाजसेवी।
सतनाली | क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कस्बे के विभिन्न स्थानों पर दुकानदारों एवं समाजसेवियों द्वारा मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों को राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। बाजार, बस स्टैंड पास, मुख्य चौक एवं अन्य सार्...
Continue Reading
Advertisement

Trending