ज़िला
नांगल चौधरी | दिशा सूचक बोर्ड पर दोस्तपुर का नाम गायब : शिकायत के बाद विभाग हरकत में, जल्द सुधार का आश्वासन
नांगल चौधरी। क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए गए दिशा सूचक बोर्ड पर गांव दोस्तपुर का नाम नहीं होने का मामला सामने आने के बाद अब विभाग हरकत में आ गया है। बोर्ड पर आसपास के कई गांवों के नाम दर्ज हैं, लेकिन दोस्तपुर का नाम नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई थी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव का नाम न होने से राहगीरों और बाहरी लोगों को गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है।

लुजोता मोड पर लगे बोर्ड पर दोस्तपुर को भी मिले पहचान
स्थानीय ग्रामीणों की ओर से इस मुद्दे को उठाते हुए गांव के सरपंच बाबरुभान ने संबंधित विभाग से शिकायत की और बोर्ड पर गांव दोस्तपुर का नाम जोड़ने की मांग की। उनका कहना था कि दोस्तपुर क्षेत्र का प्रमुख गांव है, इसलिए दिशा सूचक बोर्ड पर इसका नाम होना जरूरी है।
जब इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अश्वनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं था। सरपंच बाबरुभान द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही विभाग द्वारा इस त्रुटि को ठीक कर दिया जाएगा और बोर्ड पर आवश्यक सुधार कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने विभाग के इस आश्वासन पर संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही दिशा सूचक बोर्ड पर दोस्तपुर गांव का नाम भी दर्ज किया जाएगा। लोगों का कहना है कि इससे गांव को उचित पहचान मिलेगी और राहगीरों को भी सुविधा होगी।
नांगल चौधरी। एसआईआर कार्य का औचक निरीक्षण : बीएलओ को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश | लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
नांगल चौधरी। अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस-सरपंच एकजुट : नांगल चौधरी थाने में हुई अहम बैठक | सीसीटीवी और जनजागरूकता पर जोर
नांगल चौधरी | विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं लोक कल्याण मेले में उमड़ी भीड़ : सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली19 hours agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल