नारनौल | गौ सेवा समूह ने गोशाला में लगाई सवामणी : तीन साल से जारी है सेवा

रिपोर्टर: हरिसिंह
| नारनौल
रघुनाथपुर गोशाला में सवामणी, गौ सेवा समूह ने गायों को हरा चारा व सब्जियां खिलाईं
रघुनाथपुर गोशाला में सवामणी, गौ सेवा समूह ने गायों को हरा चारा व सब्जियां खिलाईं

नारनौल | रघुनाथपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास सरकारी गोशाला में रविवार को गौ सेवा समूह द्वारा सवामणी लगाई गई। इस दौरान गौ भक्तों ने हरे चारे, फल और सब्जियों के माध्यम से गायों की सेवा की।

गौ सेवा समूह के सदस्य पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से गोशाला में सेवा कार्य कर रहे हैं। इस कड़ी में रविवार को भी समूह के सदस्य पिकअप वाहन में करीब 36 कैरेट टमाटर और 4 क्विंटल कद्दू लेकर पहुंचे, जिन्हें गायों के चारे के रूप में अर्पित किया गया।

समूह के सदस्यों ने बताया कि यह सेवा पूरी तरह से निजी सहयोग से की जाती है और इसका उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

इस अवसर पर मंजीत गुणवाल, देवेंद्र सोनी, राजकुमार, अशोक आर्य, सत्येंद्र, प्रदीप प्रधान, प्रशांत, विक्की, बालकिशन, गौरव, लक्की, सुनील राजा, विपिन मांदी, जॉनी सोनी, हेमंत, अंकित और योगेश सैनी सहित अन्य गौ भक्त मौजूद रहे।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से बदला मौसम : फसलें व सोलर पैनल क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में अलग असर

Array
|
ओलावृष्टि से फसलों और सोलर पैनलों को नुकसान
ओलावृष्टि से फसलों और सोलर पैनलों को नुकसान
महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली और अलग-अलग क्षेत्रों में इसका अलग असर देखने को मिला। निजामपुर क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राह...
Continue Reading

नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में : 9 केंद्रों पर सख्त निगरानी

Array
|
नीट परीक्षा तैयारियों का निरीक्षण करते उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक।
नीट परीक्षा तैयारियों का निरीक्षण करते उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक।
नारनौल। देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त अनुपमा अंजली के निर्देशों पर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्था...
Continue Reading

नारनौल | पब्लिक हेल्थ विभाग बना कुंभकर्ण : सीवर के गंदे पानी में डूब रही जनता

Array
|
नारनौल में सीवर जाम से बावड़ीपुर में हाहाकार, विभाग पर लापरवाही के आरोप
नारनौल में सीवर जाम से बावड़ीपुर में हाहाकार, विभाग पर लापरवाही के आरोप
नारनौल। शहर में पब्लिक हेल्थ विभाग की लापरवाही अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। नारनौल के मोहल्ला बावड़ीपुर में कृष्ण अवतार जांगिड़ के मकान के पास पिछले करीब आठ-दस दिनों से सीवर लाइन जाम पड़ी हुई है, लेकिन विभाग के अधिकारियों की नींद अब तक...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: