ज़िला
महेंद्रगढ़। नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट : 9 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा | महेंद्रगढ़ में 1140 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
महेंद्रगढ़ । जिले में आज नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। जिले में परीक्षा के लिए कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमे महेंद्रगढ़ मे बनाए गए 3 केन्द्रो पर लगभग 1140 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल मुक्त कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। महेंद्रगढ़ के एसडीएम योगेश सैनी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा के प्रबंधों का जायजा लिया।

महेंद्रगढ़ में नीट परीक्षा को लेकर सख्त इंतजाम, जांच के बाद ही मिला प्रवेश
जिला पुलिस और प्रशासन ने मिलकर सुरक्षा का मजबूत प्लान तैयार किया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आज एसडीएम योगेश सैनी ने महेंद्रगढ़ में निर्धारित राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय व राजकीय माडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम ने कहा कि नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के पुख़्ता प्रबंध किए गए हैं।
एसडीएम योगेश सैनी ने बताया कि आज 3 मई को महेंद्रगढ़ के 3 परीक्षा केंद्रों में नीट परीक्षा दोपहर 02 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के लिए दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा संचालित होगी। उन्होंने नीट परीक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर आने वाले विद्यार्थियों की जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा की परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करना और छात्रों को बिना किसी परेशानी के परीक्षा देने की अनुमति देना महत्वपूर्ण है। इसके लिए, परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, छात्रों के प्रवेश के लिए सुव्यवस्थित प्रक्रिया और परीक्षा के दौरान निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
महेंद्रगढ़ शहर थाना एसएचओ पवन शर्मा के अनुसार, परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लघु सचिवालय और बदरवाल सिटी क्षेत्र में पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में जारी है।
नूंह। दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बना हादसों की वजह : यू-टर्न लेते कंटेनर से टकराईं कई गाड़ियां | बड़ा हादसा टला
फतेहाबाद | रतिया में दुकान की छत से गिरकर दुकानदार की मौत : किसी काम से छत पर गया | अचानक बिगड़ा संतुलन | अस्पताल में तोड़ा दम
फरीदाबाद | फर्जी निदेशक बन कंपनी से रुपये 78.50 लाख की साइबर ठगी : पुलिस ने रुपये 58.60 लाख राशि कराई होल्ड | खाताधारक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली1 day agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल