महेंद्रगढ़। नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट : 9 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा | महेंद्रगढ़ में 1140 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी, कड़ी निगरानी के बीच प्रवेश
परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी, कड़ी निगरानी के बीच प्रवेश

महेंद्रगढ़ ।  जिले में आज नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। जिले में परीक्षा के लिए कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमे महेंद्रगढ़ मे बनाए गए 3 केन्द्रो पर लगभग 1140 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल मुक्त कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। महेंद्रगढ़ के एसडीएम योगेश सैनी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा के प्रबंधों का जायजा लिया।

महेंद्रगढ़ में नीट परीक्षा को लेकर सख्त इंतजाम, जांच के बाद ही मिला प्रवेश

महेंद्रगढ़ में नीट परीक्षा को लेकर सख्त इंतजाम, जांच के बाद ही मिला प्रवेश

 

जिला पुलिस और प्रशासन ने मिलकर सुरक्षा का मजबूत प्लान तैयार किया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आज एसडीएम योगेश सैनी ने महेंद्रगढ़ में निर्धारित राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय व राजकीय माडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसडीएम ने कहा कि नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के पुख़्ता प्रबंध किए गए हैं।

एसडीएम योगेश सैनी ने बताया कि आज 3 मई को महेंद्रगढ़ के 3 परीक्षा केंद्रों में नीट परीक्षा दोपहर 02 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के लिए दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा संचालित होगी। उन्होंने नीट परीक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

परीक्षा केंद्रों पर आने वाले विद्यार्थियों की जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा की परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करना और छात्रों को बिना किसी परेशानी के परीक्षा देने की अनुमति देना महत्वपूर्ण है। इसके लिए, परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, छात्रों के प्रवेश के लिए सुव्यवस्थित प्रक्रिया और परीक्षा के दौरान निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

महेंद्रगढ़ शहर थाना एसएचओ पवन शर्मा के अनुसार, परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लघु सचिवालय और बदरवाल सिटी क्षेत्र में पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में जारी है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बना हादसों की वजह : यू-टर्न लेते कंटेनर से टकराईं कई गाड़ियां | बड़ा हादसा टला

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव रवा के पास बने एक अवैध कट ने शुक्रवार को फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। कच्चे रास्ते से यू-टर्न ले रहे एक लंबे कंटेनर के कारण पीछे से आ रहे कई वाह...
Continue Reading

फतेहाबाद | रतिया में दुकान की छत से गिरकर दुकानदार की मौत : किसी काम से छत पर गया | अचानक बिगड़ा संतुलन | अस्पताल में तोड़ा दम

राजेश भाम्भू
|
मृतक भजन लाल की फोटो।
मृतक भजन लाल की फोटो।
फतेहाबाद | रतिया के बस स्टैंड के पास एक दुकान की छत से गिरकर 46 वर्षीय दुकानदार भजन कंबोज की मृत्यु हो गई। यह घटना गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, छोटी चंदो निवासी भजन कंबोज रतिया में 99 नामक जरनल स्टोर चलाते थे। गुरुवार की शा...
Continue Reading

फरीदाबाद | फर्जी निदेशक बन कंपनी से रुपये 78.50 लाख की साइबर ठगी : पुलिस ने रुपये 58.60 लाख राशि कराई होल्ड | खाताधारक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित
फरीदाबाद | साइबर थाना सेंट्रल, फरीदाबाद की टीम ने एक कंपनी के खाते से 78.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार से 3 आरोपितों को काबू किया है। जिनकी पहचान विरशांत निवासी गांव कातर बिहार, प्रदीप कुमार शाह निवासी गांव पचवरा, छपर...
Continue Reading
Advertisement

Trending