महेंद्रगढ़ | कलश यात्रा से होगा श्रीमद्भागवत सप्ताह का शुभारंभ : 21 से 27 मई तक चलेगी संगीतमय कथा

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
भव्य कलश यात्रा के साथ 21 मई से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
भव्य कलश यात्रा के साथ 21 मई से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

महेंद्रगढ़ । शहर के रेलवे रोड़ पर स्थित मास्टर कॉलोनी (चौधरी वाली गली) के किशोरी कुंज में आगामी 21 मई 2026 से मनाए जा रहे  श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव के दौरान  श्रीमती कौशल्या देवी शिव मंदिर ट्रस्ट एवं कॉलोनी के समस्त भक्तों की ओर से 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आगाज 21 मई को प्रातः 8 बजे एक भव्य कलश यात्रा से किया जाएगा ।

किशोरी कुंज में सात दिवसीय भागवत कथा, कलश यात्रा से होगी शुरुआत

किशोरी कुंज में सात दिवसीय भागवत कथा, कलश यात्रा से होगी शुरुआत |

 

यह कलश यात्रा शिव मंदिर मास्टर कॉलोनी (चौधरी वाली गली) से चलकर कथा स्थल किशोरी कुंज पहुंचेगी। इस भव्य कलश यात्रा में जो महिलाएं कलश उठाकर शामिल होना चाहती हैं |

प्रतिदिन सायं 3 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी  जिसमें कथावाचक – श्री अक्षय कृष्ण ठाकुर जी महाराज ( वृंदावन धाम वाले) व्यासगद्दी पर विराजमान होकर अपनी अमृतवाणी से सभी भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाएंगे कॉलोनी के बच्चों द्वारा कथा प्रसंग से संबंधित मनमोहक झांकियां भी पेश की जाएगी। आगे बोलते हुए उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आठवें दिन 28 मई 2026 को प्रातः 9 बजे हवन पूजन एवं व्यास  पूजा से कथा का समापन किया जाएगा और प्रसाद वितरण होगा |

इस आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सुरेश चौधरी,बालकृष्ण नांगलिया,रतन राठी ,संजय राठी, माखनलाल बचीनी वाला, ओमप्रकाश बचीनी वाला ,रमेश शर्मा, सुभाष बसई वाला, नरेश शर्मा, प्रेम चौधरी एवं जुगल राजस्थानी , सुरेन्द्र चौधरी, पुरूषोत्तम चौधरी, सत्यनारायण जांगिड़ आदि भक्तगण विशेष तौर पर उपस्थित रहकर कथा प्रबंधन कार्य की देखभाल करते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | बातों में उलझाकर फौजी की पत्नी से 12 ग्राम सोने के कुंडल उतरवाए : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | शहर में दिनदहाड़े ठगी और सम्मोहन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो युवकों ने कथित तौर पर बातों में उलझाकर और सम्मोहित कर सेना से सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी के कानों से करीब 12 ग्राम सोने के कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। प...
Continue Reading

फतेहाबाद | शराब की पेटियां गायब होने पर इंस्पेक्टर पर केस दर्ज : फतेहाबाद SP ने ASP को सौंपी जांच

राजेश भाम्भू
|
एएसपी दिव्यांशी सिंगला के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।
एएसपी दिव्यांशी सिंगला के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।
फतेहाबाद | मालखाने से शराब की पेटियां गायब होने के मामले में सदर थाने के पूर्व प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही एसपी निकिता खट्‌टर ने पूरे सदर थाने को ही तबदील कर दिया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। एसआई...
Continue Reading

नूंह | गांधी ग्राम घासेड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बैठकर बनाई रील : वायरल वीडियो से मचा बवाल | पुलिस ने शुरू की जांच

बबीता वर्मा
|
नूंह के गांधी ग्राम घासेड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बैठकर रील बनाने का वीडियो वायरल।
नूंह के गांधी ग्राम घासेड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बैठकर रील बनाने का वीडियो वायरल।
नूंह | जिले के ऐतिहासिक गांधी ग्राम घासेड़ा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने जिलेभर में चर्चा और नाराजगी का माहौल पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे एक वीडियो और तस्वीर में दो युवक गांधी पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ...
Continue Reading
Advertisement

Trending