अटेली। अंधड़-बूंदाबांदी से बिजली व्यवस्था चरमराई : 50 गांवों में घंटों गुल रही सप्लाई | 22 पोल टूटने से निगम को लाखों का नुकसान

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
तेज तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन, गांवों में घंटों अंधेरा
तेज तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन, गांवों में घंटों अंधेरा

अटेली। क्षेत्र में रविवार रात अचानक बदले मौसम के कारण तेज बरसात व अंधड़ के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई वहीं दूसरी ओर बिजली निगम को भी लाखों रुपए का नुक़सान हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अचानक तेज अंधड़ के साथ हल्की बुंदाबांदी हुईं जिससे क्षेत्र के लगभग 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। लगभग दो घंटों तक सप्लाई बाधित होने के कारण लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी रुकें रहें। बिजली के अभाव में पेयजल सप्लाई भी बाधित रही।

अंधड़ के बाद खेत में गिरा बिजली का पोल, सप्लाई बाधित

अटेली। अंधड़ के बाद खेत में गिरा बिजली का पोल, सप्लाई बाधित

कांटी, गणियार, भीलवाड़ा, दुबलाना 33 केवी पावर हाउस से चलने वाली सप्लाई 2 से तीन घंटों में दुरुस्त कर दी गई लेकिन महासर पावर हाउस से जुड़े गांव गढ़ी रुथल, महासर, राता, मोहल्डा की ओर 22 पोल टूटने के कारण सप्लाई दिन भर बाधित रही। विभाग के कर्मचारियों ने दिन भर भारी मशक्कत करके सप्लाई को दुरुस्त किया। बताया जाता है कि इस अंधड़ के कारण विभाग को लगभग लाखों रुपए का नुक़सान हुआ है। बरसात के कारण नागरिकों को गर्मी से राहत महसूस की।

ग्रामीण क्षेत्र में गिरे पोल और बिखरे तार, बिजली व्यवस्था प्रभावित

अटेली। ग्रामीण क्षेत्र में गिरे पोल और बिखरे तार, बिजली व्यवस्था प्रभावित

अंधड़ के कारण 22 पोल टूट गए जिसके कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई क्षेत्र की विभिन्न गांव की बिजली सप्लाई तो दो से तीन घंटे में दुरुस्त कर दी गई थी लेकिन महासर पावर हाउस से जुड़े गांव की सप्लाई ठीक करने में कुछ समय लगा लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते ही उसे भी दुरुस्त कर दिया। दीपक कुमार, एसडीओ बिजली विभाग मंडी अटेली।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | हरियाली पर चला आरी का वार : उजड़े पक्षियों के आशियाने | सीहोर में दर्जनों पेड़ों की कटाई से ग्रामीणों में रोष

मंजीत सोनी
|
सीहोर गांव में पेड़ों की कटाई के बाद उजड़ा क्षेत्र
सीहोर गांव में पेड़ों की कटाई के बाद उजड़ा क्षेत्र
अटेली। महेंद्रगढ़ जिले के अटेली उपमंडल के गांव सीहोर में पंचायती जमीन पर खड़े दर्जनों हरे-भरे पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वर्षों से हरियाली से आच्छादित यह क्षेत्र अब उजाड़ नजर आ रहा है, जिससे ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों में भारी ...
Continue Reading

अटेली | गांवों से निकले चैंपियन : राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक चमके खिलाड़ी | कई पदक किए नाम | खेल मानचित्र पर उभरा महेंद्रगढ़

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। महेंद्रगढ़ जिले के गांवों से निकल रही खेल प्रतिभाएं अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक स्वर्ण, रज...
Continue Reading

अटेली। बसपा को अटेली में बड़ी मजबूती : लक्ष्मीनारायण यादव पार्टी में शामिल | संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने के संकेत

जितेंद्र सोलंकी
|
लक्ष्मीनारायण यादव को पार्टी में शामिल करते हुए नेताजी अतरलाल।
लक्ष्मीनारायण यादव को पार्टी में शामिल करते हुए नेताजी अतरलाल।
अटेली। बहुजन समाज पार्टी को एक बड़ी सफलता मिली, जब भोड़ी गांव निवासी और इलाके के प्रमुख सामाजिक, राजनैतिक कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण यादव बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने लक्ष्मीनारायण यादव को माला पहनाकर और पार्टी का झंड...
Continue Reading
Advertisement

Trending