ज़िला
मुरथल से लौट रहे 7 दोस्तों की कार हादसे का शिकार : राई थाना क्षेत्र में डिवाइडर से टकराई गाड़ी, बिलाल और विशाल की मौत
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर राई थाना क्षेत्र के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनके पांच साथी घायल हो गए। सभी सात दोस्त दिल्ली से मुरथल के मशहूर परांठे खाने गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के चांद बाग, भजनपुरा निवासी मोहम्मद अकरम का भतीजा 25 वर्षीय बिलाल अपने छह दोस्तों के साथ रात करीब 1 बजे मुरथल के लिए निकला था। सभी ने वहां खाना खाने के बाद वापस दिल्ली लौटना शुरू किया।
अचानक बेकाबू हुई गाड़ी
वापसी के दौरान जैसे ही उनकी कार सोनीपत के राई थाना क्षेत्र के पास पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चला रहे बिलाल और उसके दोस्त 24 वर्षीय विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच दोस्तों को चोटें आई हैं।

दोनों के शव सोनीपत सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।
घर में थी शादी की तैयारी
मृतक बिलाल के घर में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, बिलाल की एक साल पहले सगाई हो चुकी थी और जल्द ही उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। उसके पिता का वर्ष 2010 में हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां, भाई और बहन हैं।

डिवाइडर से टकराई गाड़ी का दृश्य।
विशाल के परिवार में भी शोक
हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे युवक विशाल के घर में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे और हादसे के कारणों की जांच जारी है।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल3 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान