ज़िला
महेंद्रगढ़ | 3 जून को निशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर : हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप यादव देंगे सेवाएं | एक्स-रे, बीएमडी, शुगर व बीपी जांच भी मुफ्त
महेंद्रगढ़ | सैनी क्षत्रीय सभा एवं भारत विकास परिषद महेंद्रगढ़ तथा वेल्टन हॉस्पिटल दुर्गापुरा जयपुर के सौजन्य से दिनांक 3 जून 2026 बुधवार को सुबह 8 बजे सैनी हाई स्कूल सैनीपुरा महेंद्रगढ़ में निशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में जटिल से जटिल हड्डी रोगों की जांच तथा विशेषज्ञ द्वारा उनका ओपीडी एवं प्रोजेक्टर द्वारा पर्दे पर हड्डी रोगों से बचने के लिए उपाय महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जयपुर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रोफेसर डॉ संदीप यादव बताएंगे।
डॉक्टर संदीप यादव देश की सबसे प्रतिष्ठित संस्थान पीजीआई चंडीगढ़ से ऑर्थोपेडिक्स में एमएस डिग्री करने के बाद देश के जाने-माने हॉस्पिटल एम्स दिल्ली में अपनी सेवाएं दी है। आप वर्तमान में प्रोफेसर के पद पर महात्मा गांधी हॉस्पिटल जयपुर में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टर यादव ने दक्षिण कोरिया एवं ऑस्ट्रिया से घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण में फैलोशिप की है ।आपने 10000 से अधिक सफल जोड़ एवं घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी का अनुभव हासिल किया है। डॉक्टर यादव आधुनिक रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी बहुत ही कम समय व कम चीर फाड़ से करने में माहिर है।

सैनी क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि इस शिविर में पहली बार लगभग 2310 रुपए की जांच पूर्ण तया फ्री होगी जिसमें बीपी ,शुगर ,एक्स-रे एवं ओपीडी एवं बीएमडी टेस्ट जोकी हड्डियों की मजबूती एवं खोखलापन की जांच करता है पूर्ण तया फ्री होगा। कार्यक्रम के संयोजक श्री कमल सैनी ने बताया की कैंप में सेवाएं लेने वाले पेशेंट अपने समस्त पूर्व में करवाई गई जांच एवं x ray अपने साथ में लाये।
सिविर के रजिस्ट्रेशन प्रभारी श्री दिनेश सैनी ने हमारे संवाददाता को बताया की रजिस्ट्रेशन का कार्य केवल 3 जून 2026 को दोपहर 12 बजे तक ही किया जाएगा। जिन हड्डी रोगियों को इस शिविर का फायदा उठाना है उनको अपना रजिस्ट्रेशन हॉस्पिटल के नंबर और मेरे नंबर पर करवाने की सुविधा है। इस शिविर में पूर्णतया पारदर्शिता से जो अपना रजिस्ट्रेशन पहले करवाइए उनको पहले दिखाया जाएगा एवं पूरी तरह से पहले रजिस्ट्रेशन करो और पहले दिखाओ के आधार पर होगा। शिविर के संयोजक ने बताया की सिविर में भाग लेने वाले हैं उन सभी के लिए चाय पानी की भी व्यवस्था की गई है।
अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार सैनी ने अपने महेंद्रगढ़ वासियों से अपील की है की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का फायदा उठाएं तथा सैनी क्षत्रिय सभा, भारत विकास परिषद एवं वेल्टन हॉस्पिटल के अपनी अगली पीडियो को हडि्डयों की बीमारी से बचने के मिशन में हमारा सहयोग करें एवं पूरा लाभ उठाएं।
महेंद्रगढ़ | राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सीजेएम नीलम कुमारी ने की बैठक : अधिवक्ताओं व पीएलवी को दिए जागरूकता अभियान के निर्देश
महेंद्रगढ़ | व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है जन्म से नहीं : भारत विकास परिषद के परिवार मिलन एवं दायित्व ग्रहण समारोह में बोले कुलपति डॉ. टंकेश्वर कुमार
महेंद्रगढ़ | शिकायतों का प्राथमिकता से हो समाधान : एसडीएम योगेश सैनी ने समाधान शिविर में सुनीं जन समस्याएं | अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल18 hours agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
सतनाली6 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत