ज़िला
अटेली | जेईई एडवांस्ड में जयवर्धन का शानदार प्रदर्शन : ऑल इंडिया 176वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
अटेली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 1 जून 2026 को घोषित जेईई एडवांस्ड परीक्षा परिणाम में अटेली क्षेत्र के गांव राजपुरा निवासी जयवर्धन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले का नाम रोशन किया है। जयवर्धन ने जनरल कैटेगरी में अखिल भारतीय स्तर पर 176वीं रैंक तथा ओबीसी कैटेगरी में 27वीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
जयवर्धन की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जयवर्धन ने अपनी प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा देश के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से प्राप्त की। उन्होंने रामजस पब्लिक स्कूल दिल्ली, मॉडर्न विद्या निकेतन फरीदाबाद, सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकूला तथा आरपीएस रेवाड़ी में अध्ययन किया। इसके बाद कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई कोटा (राजस्थान) में रहकर की, जहां उन्होंने जेईई की तैयारी पर विशेष ध्यान केंद्रित किया।
जयवर्धन का परिवार शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ा हुआ है। उनके पिता सज्जन कुमार वर्तमान में गुरुग्राम में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता भारतीय रेल, अंबाला में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा उनके चाचा और चाची भी शिक्षा क्षेत्र में सहायक प्रोफेसर एवं लेक्चरर के रूप में कार्यरत हैं।
अपनी सफलता पर जयवर्धन ने कहा कि यह उपलब्धि उनके दादा-दादी के आशीर्वाद, माता-पिता के सहयोग तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
क्षेत्र के लोगों ने जयवर्धन की इस उपलब्धि को पूरे अटेली और महेंद्रगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय बताया है। उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
अटेली | गरीबी से सेवा तक का सफर : मानवता को बनाया धर्म | पवन राठौड़ बने हजारों युवाओं की प्रेरणा
अटेली | समर कैंप का आगाज : बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
अटेली। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का अटेली में प्रदर्शन : स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल23 hours agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नांगल चौधरी9 hours agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
सतनाली6 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत