नारनौल। सीजेएम नीलम कुमारी का औचक निरीक्षण : सेफ हाउस और नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्थाएं परखी | लोक अदालतों को लेकर अधिवक्ताओं व पीएलवी को दिए निर्देश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
अधिवक्ताओं व पीएलवी की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
अधिवक्ताओं व पीएलवी की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।

नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नीलम कुमारी ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस और नागरिक अस्पताल परिसर में संचालित नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड प्रबंधन का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने एडीआर सेंटर में पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) की बैठक लेकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालतों की तैयारियों की समीक्षा की।

सीजेएम नीलम कुमारी ने सबसे पहले पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रिकॉर्ड एवं रजिस्टरों को अद्यतन और व्यवस्थित रखने के लिए भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेफ हाउस में रहने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करती सीजेएम नीलम कुमारी।

नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करती सीजेएम नीलम कुमारी।

इसके बाद उन्होंने नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया। यहां उन्होंने उपचाराधीन मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और काउंसिलिंग सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्टाफ को निर्देश दिए कि नशा छोड़ने वाले युवाओं को बेहतर वातावरण, मानसिक सहयोग और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में सफलतापूर्वक लौट सकें। उन्होंने केंद्र में साफ-सफाई और दवाइयों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही मुफ्त कानूनी सहायता योजनाओं और हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत

इसी दिन एडीआर सेंटर में आयोजित बैठक में सीजेएम नीलम कुमारी ने पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वॉलंटियर्स को संबोधित करते हुए बताया कि 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के समझौता योग्य मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 18 जुलाई 2026 को एनआई एक्ट (चेक बाउंस मामलों) से संबंधित विशेष लोक अदालत भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोक अदालतें त्वरित, सस्ता और सरल न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं तथा इससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है।

सीजेएम ने अधिवक्ताओं और पीएलवी को निर्देश दिए कि वे गांवों और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोक अदालतों के लाभों और नालसा-हालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि आमजन नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और डीएलएसए हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर संपर्क कर कानूनी सहायता एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जिला परिषद की बैठक आयोजित : लंबित कार्यों को तुरंत शुरू करने के निर्देश | योजनाओं को मिली मंजूरी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जिला परिषद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार व सीईओ निर्मल नागर।
जिला परिषद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार व सीईओ निर्मल नागर।
नारनौल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के राष्ट्रव्यापी विज़न को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता व तेजी के साथ काम करना होगा, ताकि जिले के प्रत्येक नागरिक तक विकास योजनाओं क...
Continue Reading

नारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। नगर परिषद नारनौल में अधिकारियों के बदलते ही अब पुराने कार्यों और टेंडर प्रक्रियाओं की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। अक्टूबर 2025 में सिंघाना रोड से नंदी गौशाला तक करीब 89 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में ...
Continue Reading

नारनौल | ग्रीष्मकालीन शिविर-2026 का शुभारंभ : बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर | डीसी अनुपमा अंजली ने किया उद्घाटन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
दीप प्रज्वलित कर ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ करती डीसी अनुपमा अंजली।
दीप प्रज्वलित कर ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ करती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल | जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष एवं उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज बाल भवन नारनौल में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर-2026 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला और अन्य ...
Continue Reading
Advertisement

Trending